FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
सदर अस्पताल में मरीज को नहीं मिल रहा है स्वास्थ्य लाभ, मरीज दौड़ने को मजबूर
August 25, 2025 | 219 Views
सदर अस्पताल में मरीज को नहीं मिल रहा है स्वास्थ्य लाभ, मरीज दौड़ने को मजबूर

साहिबगंज। सदर अस्पताल लगातार कुछ दिनों से सुर्खियों में है कारण है की कभी सिविल सर्जन द्वारा औचक निरीक्षण किया जाता है साथ-साथ अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों के निजी क्लीनिक पर भी सिविल सर्जन द्वारा छापेमारी की जाती है इसके संदर्भ में साहिबगंज सदर अस्पताल में उपाधीक्षक  देवेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर कुछ दिनों पहले मामले में अपना पक्ष रखा था साहिबगंज सदर अस्पताल में अभी कुछ दिनों से ड्यूटी को लेकर इस प्रकार फिर बदल किया गया है की बहुत से मरीज जो दूर दराज के गांव से आते हैं उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आज सदर अस्पताल साहिबगंज में इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान उपस्थित चिकित्सक  सचिन कुमार अपने ड्यूटी में थे इसी दरमियान हड्डी से जुड़े मामले आ जाने के कारण उन्होंने कार्य करने में असमर्थता जताई उन्होंने कहा कि अभी मेरी ड्यूटी यहां है इस दरमियान उन्होंने कुछ हड्डी से जुड़े मामले के मरीज को देखा भी और भीड़ अधिक होने के कारण जो और मरीज थे उन्हें ओपीडी में भेजा गया इसके बाद उन्होंने हड्डी से जुड़े साधारण  मरीज को कहा किआप कल आएंगे हम कल आपका उपचार कर देंगे इस संबंध में साहिबगंज के उपाधीक्षक देवेश कुमार से जब जानकारी ली तो उन्होंने कहा यहां पर काम से कम दो हड्डी रोग विशेषज्ञों की जरूरत है क्योंकि कभी-कभी एक डॉक्टर नहीं रहते हैं या आकस्मिक सेवा में चले जाते हैं कार्य बाधित हो जाता है हमने सिविल सर्जन और ऊपर के सभी पदाधिकारी को इस हेतु अवगत करा दिया है मेरी पहली प्राथमिकता है कि सदर अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाए ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिले।


August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views
August 25, 2025 | 220 Views