FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
स्वच्छता ही सेवा–2026’ के तहत मालदा मंडल द्वारा यात्री जागरूकता एवं गहन स्वच्छता अभियान संचालित
September 25, 2026 | 108 Views
स्वच्छता ही सेवा–2026’ के तहत मालदा मंडल द्वारा यात्री जागरूकता एवं गहन स्वच्छता अभियान संचालित

मालदा। ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ के तहत के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में स्वच्छता तथा यात्री जागरूकता संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

अभियान के तहत स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता से (ports for Swachhata’) के अंतर्गत कालिंद्री भवन, मालदा में बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से स्वच्छता, फिटनेस और सतत् जीवनशैली का संदेश दिया गया। खेल आयोजन के उपरांत प्रतिभागियों तथा पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ENHM) विभाग द्वारा कार्यक्रम उपरांत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरे का उचित संग्रहण एवं निपटान सुनिश्चित करते हुए जीरो-वेस्ट स्पोर्टिंग इवेंट (Zero-Waste Sporting Event) की अवधारणा को सुदृढ़ किया गया।

मालदा टाउन, मंदार हिल, भागलपुर, जमालपुर, साहिबगंज तथा अन्य स्टेशनों पर यात्री जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित निपटान, चार-बिन कचरा पृथक्करण तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक से परहेज करने के महत्व के बारे में जागरूक किया। जिम्मेदार कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ रेलवे परिसरों को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों के बीच पर्चे भी वितरित किए गए।

अभियान के तहत मालदा टाउन, भागलपुर, जमालपुर और पीरपैंती स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई भी की गई, जिससे स्टेशन परिसरों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सके। मशीनीकृत सफाई गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता मानकों को बनाए रखना तथा यात्रियों के लिए अधिक स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

इन निरंतर जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी पहलों के माध्यम से मालदा मंडल जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने, एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने तथा यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं अधिक स्वास्थ्यकर रेलवे वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।


September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views
September 25, 2026 | 109 Views