FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
गांधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन
February 17, 2026 | 146 Views
गांधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन

रांची। सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर, काँके रोड, राँची में शुक्रवार, दिनांक 20.02.2026 को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्‍सीय शिविर में यशोदा अस्‍पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. कश्‍यप व्‍यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जाँच करेंगे एवं चिकित्‍सीय सलाह देंगे।

हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाये।

 सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है।  शिविर का उद्देश्‍य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।


February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views
February 17, 2026 | 147 Views