FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
August 9, 2023 | 622 Views
विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

साहेबगंज। पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन, साहेबगंज के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर "झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023" 09-11 अगस्त अन्तर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सिदो कान्हु स्टेडियम में किया गया।* *★प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त राम निवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने फुटबॉल किक कर,तीरंदाजी एवं 400 मी० दौड़ प्रारम्भ कर किया।* *★वहीं उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार लगातार बेहतर प्रयास कर रही है। जिले के खिलाड़ी भी बेहतर है। *★पुलिस अधीक्षक ने जिले के खिलाड़ियों को ऊंची उड़ान बनाए रखने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त श्री राम निवास यादव ने आदिवासी दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को शुभ कामना दी एवं राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के प्रेरित किया। *★इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत पौधा,अंग वस्त्र , मेमेंटो देकर किया एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने किया मौके पर जे. एस. सी. ए. सदस्य चंद्रेश्वर सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, खेल विभाग के कोच योगेश प्रसाद, अशोक साहनी, शर्मिला कुमारी, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार, साइक्लिंग संघ के निमाई चौधरी, अनिल कुमार, फुटबॉल संघ के अनिल टुडू समेत अन्य का सहयोग सराहनीय रहा। *परिणाम* *09 अगस्त 2023* *पुरुष वर्ग के लिए 30 मी० तीरंदाजी* l-बाबूधन मरांडी - बोरियो lI -अविनाश मरांडी - बोरियो ।।।- प्रकाश हांसदा - मिर्जाचौकी *महिला वर्ग के लिए 30 मी० तीरंदाजी* । ललिता उरांव- साहेबगंज lI - सुहागिनी सोरेन - बोरियो ।।।- अल्का उरांव - साहेबगंज *एथलेटिक्स* *पुरुष वर्ग 400 मी० परिणाम* I - मनोज हेंब्रम- बोरियो ।।- सोनोत मरांडी - बरहरवा ।।।- परमा हांसदा - साहेबगंज *महिला वर्ग 400 मी० परिणाम* I - अल्का उरांव- साहेबगंज ।।- ललिता उरांव- साहेबगंज ।।।- अंजली हेम्ब्रोम - बोरियो *महिला वर्ग 100 मी० परिणाम* I - अल्का उरांव- साहेबगंज ।।- ललिता उरांव- साहेबगंज ।।।- अंजली हेम्ब्रोम - बोरियो *पुरूष 100मी.* I - संतोष मुर्मू- साहेबगंज ।।- संदीप बास्की- मिर्जाचौकी ।।। फ्रांसिस किस्कू मंडरो *फुटबॉल पुरुष वर्ग* 1. मैच - जोहार क्लब तेलीडीह मंडरो ने आदिवासी युवा क्लब बरहेट को 2-0 से पराजित किया। 2. यूनाइटेड संथाली बांझी ने बी एस के बरहरवा को पेनल्टी में 5-4 से पराजित किया। 3. एफ सी अप्रोल बोरियो ने जे डी एफ सी पथरा, बोरियो पेनल्टी में 5-4 से पराजित किया। 4. एम ई एन वाई सी बच्चा मंडरो ने ए एफ सी केरा सोल, पतना को पेनल्टी में 5-4 से पराजित किया। 5. एफ सी सोलबंदा ने उच्च विद्यालय बरहरवा पेनल्टी में 5-4 से पराजित किया। 6.स्टार क्लब, बोरियो ने आदिवासी कालेज हॉस्टल साहेबगंज पेनल्टी में 5-2 से पराजित किया। 7. भौरा बांध तालझारी ने एफ सी हांसदा स्टार साहेबगंज को 1-0 से पराजीत किया। 8. न्यू स्टार बड़ा पचगढ़ ने न्यू स्टार क्लब मालतो फ्रेंड पेनल्टी में 4-3 से पराजित किया। *10 अगस्त 2023* प्रातः 9:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम पुरुष वर्ग एवम महिला वर्ग-, 4 गुणा 400 मीटर रिले,200 मी. हिट,4x100 मी० हिट, 200 मी. रीले फाइनल,4x100 मी० फाइनल *फुटबॉल पुरुष वर्ग* 9. मैच - गांधी युवा क्लब बोरियो बनाम एफ सी शहरपुर 10. एस के एम सी सिमडा मंडरो बनाम 11 स्टार क्लब हरिचरा बोरियो 11. ब्रदर्स फुटबॉल अकादमी मंडरो बनाम न्यू 11स्टार क्लब, राजहंश, बोरियो 12 . रिखियासन क्लब,साहेबगंज बनाम एफ सी कुंडली बरहेट 13.एफ सी आतापुर उधवा बनाम एफ सी पतना 14. चुना खरी मंडरो बनाम डुमरा , बरहेट 15. हेंब्रम टीम साहेबगंज बनाम डी एम क्रियेसन बोरियो 16. एस वाई एफ सी सकरीगली बनाम चांद भैरव, एफ सी परास बोना *11 अगस्त* *बालिका वर्ग फुटबॉल* 1. सिदो कान्हु बालिका फुटबॉल क्लब ,साहेबगंज बनाम के जी बी वी, साहेबगंज 2.एस वाई एफ सी सकरीगली बनाम एफ सी, साहेबगंज फाइनल मैच एवम तीसरे स्थान के मैच *पुरुष वर्ग फुटबॉल* क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल, फाइनल एवं तीसरे स्थान के मैच ।

August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views
August 9, 2023 | 623 Views