गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर इंजीनियर विनोद कच्छप कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग जिला रांची की ओर से क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
रांची: रांची के चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी सैफ अंसारी पुलिस हिरासत से भागने के बाद मांडर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि,16 जून की रात चुटिया के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर हमला किया गया था। घटना के बाद चुटिया थाना में यूएपीए (UAPA), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में SIT का गठन किया।
CCTV और तकनीकी जांच से खुलासा
SIT ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के एक नाले के पास से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार और चार स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से संबंध की जांच
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संकेत दिया है कि आरोपियों के किसी अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल या संगठित नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी कारण मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए जांच अब झारखंड ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) को सौंप दी गई है।
पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब गिरफ्तार आरोपी सैफ अंसारी गुरुवार सुबह कोतवाली थाना परिसर स्थित शौचालय गया और वहां तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर वेंटिलेशन की ग्रिल और शीशा तोड़कर फरार हो गया।
फरारी की सूचना मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। कुछ घंटों बाद मांडर थाना क्षेत्र के चामा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
हथियार छीनकर भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली
पुलिस के अनुसार दोबारा गिरफ्तारी के बाद सैफ अंसारी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फिर से भागने का प्रयास किया। इस दौरान आत्मरक्षा और आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने सीमित फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
- सैफ अंसारी – लोहरदगा निवासी (घायल, इलाजरत)
- अमन अंसारी उर्फ गोलू – न्यू आजाद बस्ती, लोहरदगा
- सायम सुजान (21 वर्ष) – फुलबगान, पत्थलकुदवा, लोहरदगा
ATS करेगी आगे की जांच
रांची पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं, फंडिंग, साजिश और संभावित नेटवर्क की जांच अब ATS करेगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे कोई बड़ा संगठन या आतंकी मॉड्यूल तो सक्रिय नहीं था।
इस बीच RSS कार्यालय पर हमले और फिर मुख्य आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की घटना ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ATS की जांच से आने वाले दिनों में इस पूरे मामले से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
ब्यूरो। गाजियाबाद में 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मामले में रविवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, वसुंधरा इलाके में घेराबंदी के दौरान असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह ढेर हो गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
28 मई बकरीद के दिन हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। मृतक सूर्या के नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया था। इसके बाद अपने साथियों के साथ उसे घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वारदात से पहले असद ने कथित तौर पर कहा था, "क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं।" घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
गंभीर रूप से घायल सूर्या चौहान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और परिजनों ने करीब 10 घंटे तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस और प्रशासन के समझाने पर अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां सरोज चौहान ने कहा कि उन्हें तभी संतोष होगा जब पुलिस असद की तस्वीर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।
मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हत्यारा कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार भी सक्रिय हो गई थी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी।
फिलहाल पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है।
ब्यूरो। पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है । जहां बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। शुरुआती राउंड से ही बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा विपक्ष पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। 10 राउंड की गिनती तक बीजेपी करीब 38940 वोटों की विशाल बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा टीएमसी नेता जहांगीर खान उर्फ “पुष्पा” को लेकर रही। मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी थी, लेकिन ईवीएम में नाम बने रहने के कारण उनके नाम पर वोटों की गिनती जारी रही। हैरानी की बात यह रही कि कभी अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले जहांगीर खान अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
मतगणना के दौरान दूसरे स्थान पर सीपीआईएम उम्मीदवार बने हुए हैं, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है। वहीं टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को बेहद कम वोट मिलते दिख रहे हैं। शुरुआती राउंड से ही बीजेपी ने ऐसी बढ़त बनाई जिसे विपक्ष पकड़ नहीं सका।
फलता सीट पूरे बंगाल चुनाव में चर्चा का केंद्र बनी रही थी। री-पोलिंग से पहले जहांगीर खान ने खुद को “पुष्पा” बताते हुए कई विवादित बयान दिए थे, लेकिन मतदान से ठीक पहले चुनाव से हटने के फैसले ने सियासी माहौल बदल दिया। इसके बाद बीजेपी ने इस सीट पर आक्रामक प्रचार किया और अब नतीजों में उसका असर साफ दिखाई दे रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फलता का यह परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि टीएमसी के मजबूत माने जाने वाले इलाके में बीजेपी ने एकतरफा बढ़त बना ली है।
कोलकाता। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर के नेतृत्व में, विभिन्न मंडलों और कारखानों में मेगा द्वितीय चरण के 'स्वच्छता जागरूकता अभियान' की शुरुआत की गई है। इस नए चरण में "30 मिनट के भीतर सफाई की गारंटी" (Cleaning Guarantee Within 30 Minutes) नामक एक क्रांतिकारी यात्री-केंद्रित पहल की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता संबंधी शिकायतों का तेजी से निवारण करना और पूरे जोन में स्वच्छता के मानकों को महत्वपूर्ण रूप से उन्नत करना है। इस अभियान की शुरुआत वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों, मुख्य कारखाना प्रबंधकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर जमीनी जागरूकता गतिविधियों के साथ एक साथ हुई। आसनसोल मंडल में, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर इस पहल का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री संग्रह मौर्य द्वारा किया गया, जिन्होंने यात्रियों के डिजिटल सुझावों के लिए एक अनूठी क्यूआर-कोड (QR-code) फीडबैक प्रणाली भी पेश की। इसी तरह का एक अभियान मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री यतीश कुमार के नेतृत्व में लिलुआ स्टेशन पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), मान्यता प्राप्त यूनियनों और खेल संघों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, कांचरापाड़ा स्टेशन पर मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र और कांचरापाड़ा कारखाने के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में इस अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
16 मई से 30 मई, 2026 तक चलने वाला यह अभियान "स्पॉट इट, रिपोर्ट इट, वी आर ऑन इट" (Spot It, Report It, We Are On It - गंदगी देखें, रिपोर्ट करें, हम मुस्तैद हैं) के मूल विषय (थीम) के तहत संचालित हो रहा है। यह पहल यात्रियों को स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदार बनने के लिए सशक्त बनाती है। यदि किसी यात्री को स्टेशन परिसर में कोई अस्वच्छ क्षेत्र दिखाई देता है, तो वे रेलमदद (RailMadad) ऐप पर एक तस्वीर अपलोड करके या हैशटैग #ERChallenge का उपयोग करके सोशल मीडिया पर रेलवे हैंडल को टैग करके तुरंत इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर, रेलवे की समर्पित सफाई टीमें समस्या का समाधान करने और परिचालन व्यवहार्यता के अधीन, 30 मिनट के भीतर उस स्थान को साफ करने के लिए तत्पर हो जाएंगी।
इस अभियान में व्यापक सामुदायिक और युवा भागीदारी देखी गई है, जिसमें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 120 से अधिक स्वयंसेवकों ने आसनसोल, लिलुआ और कांचरापाड़ा में यात्रियों को सक्रिय रूप से जागरूक किया। आसनसोल में, स्काउट्स ने एक प्रभावशाली 'नुक्कड़ नाटक' प्रस्तुत किया और यात्रियों को कचरे के उचित निपटान, थूकने की रोकथाम और बायो-टॉयलेट के जिम्मेदार उपयोग के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए सीधे संपर्क अभियान चलाया। पूर्व रेलवे ने इस बात पर जोर दिया कि पटरियों और प्लेटफार्मों को स्वच्छ रखना एक साझा जिम्मेदारी है और सभी रेल उपयोगकर्ताओं से कूड़ा-कचरा न फैलाने और लगातार डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की है।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिबराम माझी ने कहा कि जहां पहले चरण ने कॉलोनियों और ट्रेनों में जागरूकता का एक मजबूत आधार स्थापित किया, वहीं यह दूसरा चरण पूरी तरह से त्वरित जवाबदेही की ओर ध्यान केंद्रित करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रेलमदद और सोशल मीडिया जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर, रेलवे स्वच्छता के मुद्दों का वास्तविक समय (रियल-टाइम) में समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अंत में कहा कि स्वच्छता एक साझा जिम्मेदारी है, और जनता के सक्रिय सहयोग से पूर्व रेलवे सभी के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और अधिक सुखद यात्रा वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
लखनऊ । समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के पुत्र थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। मौत के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, वही शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही अब तक 208 सीटो पर बढ़त बना रखी है। वही भवानीपुर विधानसभा सीट से हुए मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।
यह नतीजा बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में इस सीट पर मिली हार को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस जीत के साथ शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सियासत में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी, इसलिए यह मुकाबला पूरे देश की नजरों में था।
नतीजे सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, जबकि टीएमसी खेमे में मायूसी छा गई है। अब सबकी नजर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया और आगे की राजनीतिक रणनीति पर टिकी है।
ब्यूरो। पूरी दुनिया, जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में एक मां और बच्चे की इस तस्वीर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। फिल्म टाइटैनिक में डूबते जहाज की जो तस्वीर दिखाई गई जहां एक प्रेमी और प्रेमिका की तस्वीर लोगो की आंखे नम कर देती है । लेकिन आज उससे सैकड़ों गुना दर्दनाक तस्वीर अपने बच्चे के प्रति मां का प्यार का चेहरा सामने आए वह काफी विचलित करने वाला है,जिसने भी इस तस्वीर को अपने आंखों से देखा, उसकी आंखें अपने आशु को रोक नहीं पाई,मौत के मंजर के बीच एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए हर वह प्रयास किया जहां अपने बच्चे को सीने से लगाए अपनी मौत की परवाह किए बैगर,जबकि उनकी मां लाइफ जैकेट पहनी थी और अपना जान बचा सकती थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. वही जब बचाव दल के सदस्यों ने मां बच्चे के शव को निकाल रही थी तो वह निकाल नहीं पा रहे थे क्योंकि एक मां ने अपने सीने से लगाए बच्चे को इस प्रकार से जकड़े हुए थी वह मरने के बाद भी अपने बच्चे को छोड़ नहीं रही थी और जब बचाव दल के द्वारा मां और बच्चे को जब बाहर निकाला जाता है तब जो तस्वीर सामने आती है काफी विचलित, दर्दनाक और लोगों की आंखे नम करने वाली होती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त एक मां अपनी छोटी बच्ची को कसकर सीने से लपेटे रही ताकि उसे किसी भी तरह की चोट न पहुंचे। पानी और चीख-पुकार के बीच मां अपनी बच्ची की सुरक्षा के लिए डटी रही।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां अपने बच्चे के लिए हर मुश्किल से लड़ सकती है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और क्रूज संचालन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।ममता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग मां के साहस को सलाम कर रहे हैं।
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के बैकवॉटर में हुए क्रूज हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन जारी है. एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ के साथ अब भारतीय सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही हैं. हैदराबाद से सेना व कोलकाता से पैरामिलिट्री की टीमें भी पहुंची हैं. दोपहर तक 29 लोगों को बचाया जा चुका है और 9 के शव मिल चुके हैं लेकिन 4 लोग लापता हैं. क्रूज में तमिलनाडु का एक पूरा परिवार सवार था, जो जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में रहता था और उनके कई परिजन तमिलनाडु से आए थे. वहीं, हादसे में बची दिल्ली की पर्यटक और 11 साल के जाफर ने बताया कि क्रूज तूफान के दौरान पानी घुसने से डूबा.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम... यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है। मैं नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि केरल के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय पिनारयी विजयन जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दूसरों को जीवन देने का महादान है- अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।
ब्यूरो। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है जहां महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया है जहां न्यूज एजेंसी के मुताबिक अजीत पवार समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अजीत पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हुआ है जहां राहत एवं बचाव कर जारी है । डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में एक सभा में भाग लेने जा रहे थे इसी दौरान प्लेन का इमरजेंसी लैंडिंग बारामती में किया जा रहा था इसी दौरान यह दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया, मामले में जांच जारी है । वही इस प्लेन में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ कुल 5 लोग सवार थे। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल 5–6 लोग की मौत हुई है। घटना सुबह हुई थी जब विमान आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।अभी तक क्रैश के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ, और जांच जारी है।
हादसे की परिस्थिति की जांच जारी
विमान बारामती (पुणे ज़िले) में उतरते समय दुर्घटना का सामना कर गया। स्थानीय प्रशासन व राहत दल मौके पर सक्रिय हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।राज्यभर में राजनीतिक नेतृत्व और जनता में शोक की लहर फैल चुकी है। अभी विस्तृत जांच रिपोर्ट के लिए अधिकारी और विमान सुरक्षा एजेंसियाँ काम कर रही हैं।
ब्यूरो। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है जहां महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार अजीत पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हुआ है जहां राहत एवं बचाव कर जारी है वही प्लेन का इमरजेंसी लैंडिंग बारामती में किया जा रहा था इसी दौरान यह दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया, मामले में जांच जारी है वही इस प्लेन में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ कुल 6 लोग सवार थे जो बारामती में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। आगे इस मामले में अभी तक लोगों के हताहत या मृत्यु के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।