FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्यों मची भगदड़ सीढ़ियों पर क्या थे हालात और कहां थे रेलवे अफसर
February 16, 2025 | 488 Views
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्यों मची भगदड़ सीढ़ियों पर क्या थे हालात और कहां थे रेलवे अफसर

रांची (ऋषभ राजा) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ . स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई . हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई . जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं  .

शनिवार - रविवार की छुट्टी के चलते हुआ ये दर्दनाक हादसा 

शनिवार - रविवार छुट्टी होने के वजह से महाकुंभ जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा - तफरी मच गई . भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल न होने से हालात बेकाबू हो गए . भीड़ एक - दूसरे पर चढ़ने लगी .

हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश 

लोकनायक अस्पताल में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉक्टर ऋतु सक्सेना ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है . मृतकों में 11 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं दो की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल में हुई . रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं . एक की मौत देर रात और हुई है . एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई . रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पूरी टीम प्रभावितों की मदद में जुटी है . दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार रात 9 :55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14 -15 पर भगदड़ की सूचना मिली थी . चार गाड़ियों समेत स्टाफ को मौके पर भेजा गया .

ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ी 

भीड़ एस्क्लेटर और स्टेशन के दरवाजों की ओर भागी इससे ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई . वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी वहीं भारी भीड़ जुटी थी . स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही थी 

भीड़ संभाल नहीं पाया प्लेटफॉर्म और भगदड़ मच गई 

लोगों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर शिवगंगा एक्सप्रेस जा रही थी . गाड़ी के जाते ही सारी भीड़ प्लेटफॉर्म 14 - 15 पर आ गई . प्रयागराज की अधिक ट्रेनें यहीं से जा रही हैं . प्लेटफॉर्म भीड़ संभाल नहीं पाया और भगदड़ मच गई . 

हर घंटे बेचे जा रहे थे पंद्रह सौ टिकट 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर घंटे रेलवे स्टेशन पर 1500 टिकट बेचे जा रहे थे . उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंचने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई . 

 

 

 

 

 

 


February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views
February 16, 2025 | 489 Views