FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम में चयन हुए झारखंड के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
July 4, 2023 | 942 Views
मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम में चयन हुए झारखंड के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इंडियन प्रीमियर लीग, (आईपीएल) क्रिकेट की टीम- मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित विकेटकीपर -सह- बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण (अभ्यास ) शिविर के लिए बुलावा आया है। यह शिविर अगस्त माह- 2023 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पांदनटोली से आनेवाले प्रतिभावान क्रिकेटर रॉबिन मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने बेहतर खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड एवं देश का नाम रौशन करेंगे। ज्ञात हो कि वर्तमान में राजधानी रांची के नामकुम, नया टोली में रह रहे रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन आईपीएल क्रिकेट के लिए हुआ है। इस मौके पर विधायक श्री राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता श्री फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता श्रीमती एलिस मिंज, क्रिकेट कोच श्री चंचल भट्टाचार्य, श्री एसपी गौतम और श्री आसिफ हक मौजूद थे।

July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views
July 4, 2023 | 943 Views