FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
चाईबासा के सारंडा में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई,15 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी
January 22, 2026 | 373 Views
चाईबासा के सारंडा में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई,15 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

मुठभेड़ में 15 हार्डकोर नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी शीर्ष नक्सली अनल उर्फ पतिराम मारा गया


भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

चाईबासा | 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिदेशक, झारखंड एवं महानिदेशक, सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शीर्ष माओवादी नेता अनल उर्फ पतिराम मांझी सहित कुल 15 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।यह कार्रवाई किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ के तहत सुबह लगभग 06:30 बजे से शुरू हुई, जिसमें 209 कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल थी।

कई घंटों तक चली भीषण मुठभेड़

सुरक्षा बलों की टीम जब जंगल में सर्च ऑपरेशन पर थी, तभी नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। कई घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से अब तक 15 नक्सलियों के शव, भारी मात्रा में आधुनिक हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

मारे गए नक्सलियों में कई बड़े इनामी शामिल प्रारंभिक जांच में 15 मृत नक्सलियों में से 11 की पहचान हो चुकी है, जिनमें कई शीर्ष कमांडर शामिल हैं:

अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) – झारखंड में 1 करोड़, ओडिशा में 1.20 करोड़, एनआईए से 15 लाख इनामी

अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC) – कुल इनाम 90 लाख
अमित मुंडा (RCM) – कुल इनाम 62 लाख
पिंटू लोहरा (SZC) – 5 लाख इनामी
लालजीत उर्फ लालु (SZC) –5 लाख इनामी

इसके अलावा ACM कैडर के कई सक्रिय सदस्य भी ढेर
इन सभी पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें पुलिस हमले, विस्फोट, लूट और जनहानि जैसी घटनाएं शामिल हैं।

 कोल्हान क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2022 से लेकर अब तक सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में हुई कई नक्सली हिंसक घटनाओं में अनल उर्फ पतिराम की मुख्य भूमिका रही है। उसकी मौत से पूरे नेटवर्क की कमर टूट गई है और संगठन को भारी मनोवैज्ञानिक व रणनीतिक नुकसान पहुंचा है।

झारखंड पुलिस की अपील – आत्मसमर्पण करें उग्रवादी

झारखंड पुलिस ने शेष बचे नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की "आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति" का लाभ उठाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views
January 22, 2026 | 374 Views