FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
सदर अस्पताल में सरकारी ड्यूटी छोड़, निजी क्लिनिक में ड्यूटी, 2 चिकित्सकों के क्लिनिक में सीएस ने की छापेमारी, मचा हड़कंप
August 19, 2025 | 1154 Views
सदर अस्पताल में सरकारी ड्यूटी छोड़, निजी क्लिनिक में ड्यूटी, 2 चिकित्सकों के क्लिनिक में सीएस ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

साहिबगंज: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने को लेकर सीएस लगातार प्रयास कर रहे हैं । इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी ड्यूटी समय में अपने निजी क्लीनिक में बैठकर मरीजों को देखने वाले सरकारी चिकित्सकों के क्लिनिक पर छापामारी की।जहां निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार मंगलवार दोपहर 12:28 बजे अपने निजी क्लिनिक में ड्यूटी समय में कार्यरत पाए गए। इसी प्रकार सदर अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सचिन कुमार भी मंगलवार दोपहर 12:21 पर हाजिरी दर्ज कराने के बाद भी अनुपस्थित रहकर अपने निजी क्लिनिक में मरीज देख रहे थे। जहां कार्यालय कर्मियों एवं आमजनों से मिली शिकायतों में यह भी बताया गया कि आर्थोपेडिक सर्जन प्रायः अस्पताल से अनुपस्थित रहते हैं तथा आवश्यक शल्यक्रियाएँ व प्रक्रियाएँ नहीं करते, जिससे मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जहां इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने दोनों चिकित्सकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। वही सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि "जनहित से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जहां मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उधर सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान के द्वारा किए गए छापेमारी से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views
August 19, 2025 | 1155 Views