FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से शिष्टाचार मुलाकात
December 9, 2025 | 282 Views
भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से शिष्टाचार मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आगामी 9 से 14 मार्च, 2026 तक रांची में आयोजित होने वाली प्रथम कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि वर्ष 2026 में झारखंड को एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। यह प्रतियोगिता झारखंड की धरती पर आयोजित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा होगी, जिसमें 23 देशों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ (KKFI) के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सचिव श्री एम. एस. त्यागी, तथा महासचिव श्री उपकार सिंह विरक शामिल थे। राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों में विधायक एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव  मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक विधायक सी. पी. सिंह, संघ के चेयरमैन संतोष प्रसाद, महासचिव नवीन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष  विनय कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव  आलोक कुमार, डॉ. सुभाष साहू, रोहित कुमार सिंह, रांची जिला सचिव  सुनील कुमार यादव, संयुक्त सचिव  रवि मुंडा,  मोनू शुक्ला, अमित कुमार यादव एवं  तपन राउत उपस्थित थे।
 


December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views
December 9, 2025 | 283 Views