FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की अंडर 14 वर्ष 19 वर्ष बालिका टीमें बनी विजेता
October 6, 2023 | 1095 Views
खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में  जिले की अंडर 14 वर्ष 19 वर्ष बालिका टीमें बनी  विजेता

साहेबगंज। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड द्वारा खेलो झारखंड अन्तर्गत 03 से 06 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय एस.जी.एफ. आई.कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।* *★हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम,मेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स, रांची में संपन्नराज्य स्तरीय कबड्डी मुकाबले में साहेबगंज जिले की बालिका अंडर 14 वर्ष 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।* *★जहां 14 वर्ष बालिका में पोखरिया मुख्यमंत्री एस0ओ0ई0 विद्यालय की टीम में गढ़वा बालिका को रोमांचक मुकाबले में 36- 35 से पराजित कर फाइनल जीता। आपको बता दे की हाल में ही पोखरिया विद्यालय को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया जहां सभी सुविधाओं के बीच खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर टीम कुछ मुकाम पर पहुंचा है। *★वहीं बालिका 19 वर्ष में +2 कोदरजन्ना उच्च विद्यालय की टीम ने रांची को 55-21 से एकतरफे मुकाबले में पराजित कर फाइनल जीता। *★इस उपलब्धि पर उपायुक्त राम निवास यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह जिले के लिए गौरव का पल है जब कबड्डी प्रतियोगिता में साहिबगंज जिला ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि जिले में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी प्रतिभा को और निकल जाए कि वह राज्य एवं देश स्तर पर जिले का नाम रोशन करते रहें। आज अंडर 14 एवं 19 खिलाड़ियों ने यह बताया है कि अगर मेहनत की जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जीत एवं उनके शानदार प्रदर्शन का श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है जिन्होंने न सिर्फ कड़ी मेहनत की बल्कि पूरे अनुशासन के साथ लगातार अभ्यास करते रहे तथा खेल के दौरान अपना शत प्रतिशत दिया। यही वजह है कि उन्होंने जीत हासिल की उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए दोनों टीमों को अनेकों शुभकामनाएं यह जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। वहीं इस शानदार जीत पर पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार ज़िला शिक्षा परियोजना के मनोज कुमार, ज़िला कबड्डी खेल संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव मनोज कुमार, खेल प्रशिक्षक योगेश प्रसाद, अशोक कुमार,खेल शिक्षक बिरेंद्र कुमार,आदित्य कुमार, बमबम कुमार,ज्योति लिंडा टीम मैनेजर सोनेलाल मंडल समेत जिले के खेल प्रेमियों ने भी दोनों टीमों को बधाई दी है।

October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views
October 6, 2023 | 1096 Views