FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
झारखंड पंचायत प्रतिनिधि ने 8 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौपा पत्र
August 21, 2025 | 2995 Views
झारखंड पंचायत प्रतिनिधि ने 8 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौपा पत्र

रांची। गुरुवार 21 अगस्त 2025 को झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ के द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन एवं  राज्यपाल झारखंड को आवेदन दिया गया। मामले में झारखंड मुखिया संघ के  अध्यक्ष सोमा उरांव ने बताया कि राज्य सरकार से लगातार हम पंचायत प्रतिनिधि अपनी  मांग  को पूरा करने को कह रहे है लेकिन अब तक मांग पूरा नहीं हो पाया  है जिससे आम जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

8 सूत्री मांगे इस प्रकार है :

 1. पंचायतों को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए
 2. पंचायत जनप्रतिनिधियों की आकस्मिक मृत्यु/दुर्घटना की स्थिति में 30,00,000/- (तीस लाख) रूपये का बीमा/मुआवजा   दिया जाए एवं विधायकों की तरह सेवा समाप्ति के बाद पेंशन दी जाए।

 3. सभी त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को केरल राज्य के तर्ज पर मासिक मानदेय प्रदान किया जाए।
 4. टाइड एवं अनटाइड की राशि को जरूरत के अनुसार खर्च करने एवं चेक द्वारा भुगतान करने का अधिकार दिया जाए।
 5. बिना जांच के जनप्रतिनिधियों की वित्तीय शक्तियाँ जब्त न की जाएं तथा जिन जनप्रतिनिधियों की वित्तीय शक्तियाँ जब्त की गयी है उनके वित्तीय शक्तियाँ बहाल की जाएं और आत्मरक्षा हेतू अंगरक्षक एवं शस्त्र की लाईसेंस दी जाए।

6. डी.एम.एफ.टी. फंड का उपयोग त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अनुसार किया जाए।

7. त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियोंं को 14 विभाग एवं 29 विषयों में पूर्ण अधिकार दिए जाएं ।

8. सांसद एवं विधायक मद के तर्ज पर राज्य वित्त आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को भी निजी मद उपलब्ध कराया  जाए।
        


August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views
August 21, 2025 | 2996 Views