FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
झारखंड के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, एग्जाम डेट भी घोषित
April 17, 2025 | 608 Views
झारखंड के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, एग्जाम डेट भी घोषित

रांची (ऋषभ राजा ) झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने सरकारी स्कूलों के 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है . इसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र के तहत अप्रैल से मार्च 2026 तक स्कूलों में प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की तिथियां तय कर दी गई हैं .

कक्षा 1-12 तक का पाठ्यक्रम जारी

जेसीईआरटी ने सरकारी स्कूलों के लिए पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए मासिक  पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है . इसी पाठ्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह में स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई होगी .जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजकर इसे लागू करने को कहा है .

टेस्ट, ओलंपियाड की डेट भी फिक्स

जेसीईआरटी द्वारा तैयार शैक्षणिक कैलेंडर में स्कूलों में प्रोजेक्ट रेल के तहत आयोजित होने वाले मासिक टेस्ट, इसके परिणाम, समेटिव असेसमेंट-1, समेटिव असेसमेंट-2, ओलंपियाड आदि की तिथियां भी तय कर दी गई हैं .

इसके साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकों, पैरेंट्स टीचर मीटिंग, शिशु पंजी के अपडेट करने के कार्य की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं . सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा आठ से 13 सितंबर 2025 तथा समेटिव असेसमेंट-2 की परीक्षा नौ से 12 मार्च 2026 तक होगी . स्कूलों में स्टेट ओलिंपियाड के पहले चरण की परीक्षा सात से आठ नवंबर 2025 तथा दूसरे चरण की परीक्षा 19-20 जनवरी 2026 को होगी . शैक्षणिक कैलेंडर में गुरु गोष्ठी की भी तिथियां तय कर दी गई हैं. यह कैलेंडर जेसीईआरटी में पूर्व में जारी एकीकृत अवकाश तालिका के आधार पर तैयार किया गया है . 


April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views
April 17, 2025 | 609 Views