FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
झारखंड में गुटखा खाना अब पड़ेगा भारी जानिए क्या है सरकार का नया आदेश
February 19, 2025 | 599 Views
झारखंड में गुटखा खाना अब पड़ेगा भारी जानिए क्या है सरकार का नया आदेश

रांची (ऋषभ राजा ) झारखंड में अब गुटखा - पान मसाला बैन हो गया है . स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने यह बड़ा फैसला लिया है . इससे बिक्री , भंडारण , और सेवन , सब पर रोक लग गई है . सरकार का कहना है कि यह युवाओं को नशे से बचाने के लिए जरूरी है . इससे कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव होगा . कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी . 

गुटखा उत्पादों की बिक्री , भंडारण और सेवन पर रोक 

गुटखा और पान मसाले पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का मतलब है कि अब राज्य में इन उत्पादों की बिक्री , भंडारण या सेवन नहीं किया जा सकता . स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने इस फैसले की घोषणा की . उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विज़न को साकार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है . यह प्रतिबंध सिर्फ एक नियम नहीं . बल्कि युवाओं को नशे से बचाने का एक बड़ा प्रयास है . 

गुटखा बेचने , रखने और खाने वालों पर कार्रवाई 

गुटखा बेचने , रखने या खाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी . गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर खासया नजर रखी जाएगी . अगर किसी दुकान , गोदाम या व्यक्ति के पास गुटखा पाया गया तो न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होगी बल्कि गोदाम को सील भी कर दिया जाएगा . स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है .

स्वास्थ्य मंत्री बोले  - जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे 

उन्होंने कहा कि इस फैसले का सभी जगह स्वागत हो रहा है . विशेषज्ञ और समाजिक संगठन इसे झारखंड के युवाओं और परिवारों के लिए एक बहुत अच्छा कदम मान रहे है . यह सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि समाज सुधार के लिए भी जरूरी है 

 


February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views
February 19, 2025 | 600 Views