FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
भारतीय महिला हॉकी टीम ने खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में किया मैच का अभ्यास
January 6, 2024 | 501 Views
भारतीय महिला हॉकी टीम ने खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में किया मैच का अभ्यास

खूंटी। एचआईएफ हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए झारखंड आयी भारतीय महिला हॉकी टीम आज खूंटी पहुंची। इस दौरान पारंपरिक रूप से टीम का स्वागत किया गया। खूंटी के एस्ट्रोटर्फ मैदान में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच का अभ्यास किया। टीम में खूंटी जिले की निक्की प्रधान सहित भारतीय टीम के सभी हॉकी खिलाड़ी शामिल रहे। इस दौरान उपायुक्त, श्री लोकेश मिश्रा, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए सहित जिले के हॉकी खिलाड़ी और खेलप्रेमीयों ने उपस्थित होकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बिरसा कॉलेज परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में अभ्यास मैच खेलते देखा। अभ्यास के पश्चात उपायुक्त, श्री लोकेश मिश्रा द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं टीम के कोच को सम्मानित किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी में टीम के अभ्यास से जिले में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी के लिए हर्ष की बात है कि यहां भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंची है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मैच के लिए शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुश्री निक्की प्रधान ने बताया कि हमारी टीम प्रेरित है, विशेषकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद. उन्होंने कहा, हमारी तैयारियां पूरी हैं और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उचित तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए हर्ष का विषय है कि वो अपने जिले में आकर मैच का अभ्यास कर रही हैं। रांची के मोरहाबादी स्थित मोरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक एफआइएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है। भारत अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को अमेरिका से भिड़ेगा, उसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा। सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा।

January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views
January 6, 2024 | 502 Views