FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण, कहा पुलिस को संवेदनशील रहने की जरूरत
November 7, 2025 | 268 Views
प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण, कहा पुलिस को संवेदनशील रहने की जरूरत

रांची। पुलिस मुख्यालय स्थित  कार्यालय में शुक्रवार को  तदाशा मिश्रा, भा०पु०से० ने पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड का पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने संबंधी पुलिस को संवेदनशील रहने की आवश्यकता के साथ पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ करना, अपराधों पर नियंत्रण रखना तथा समाज में शांति और विश्वास बनाये रखने/महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने संबंधी बाते कहीं। साईबर / संगठित अपराधों / नक्सलवाद की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु बेसिक /कोर पुलिसिंग पर विशेष रूप से अपने विचार व्यक्त कीं।

विदित हो कि  तदाशा मिश्रा, भा०पु०से० पूर्व में पुलिस अधीक्षक, मधेपूरा (बिहार) एवं झारखण्ड राज्य में पुलिस अधीक्षक, नगर / ग्रामीण, राँची / अप०अनु०वि० /बोकारो / गिरिडीह, समादेष्टा, झा०स०पु०-02/झा०स०पु०-01, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, पुलिस महानिरीक्षक, वि०शा०, अपर पुलिस महानिदेशक, झा०स०पु०/रेल, विशेष सचिव, गृह विभाग, झारखण्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

पदभार ग्रहण के दौरान  मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, राँची,  प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा,  असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०नु०वि०, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान,  क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार,  सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय,  पटेल मयुर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर,  सुरेन्द्र कुमार झा. पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।
 


November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views
November 7, 2025 | 269 Views