FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले के युवाओं ने विभिन्न स्पर्धा में दिखाई अपनी प्रतिभा
December 5, 2023 | 560 Views
जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले के युवाओं ने विभिन्न स्पर्धा में दिखाई अपनी प्रतिभा

साहेबगंज। निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय द्वारा सिदो कान्हु सभागार हॉल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन वाई एफ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी एवं मॉडल कालेज राजमहल के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह ने उद्घाटन किया।* इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी ने पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम अंतर्गत हेल्थ एंड फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओं व गतिविधियों के अन्तर्गत गेम डिमांन्स स्ट्रेशन , लोक नृत्य, लोक गायन, कहानी लेखन, पोस्टर निर्माण, डिक्लामेसन, फ़ोटो ग्राफी, युवा कृति (हस्त शिल्प) एवम जस्ट ए मिनट कार्यक्रम में 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के विभिन्न स्कूलों, महाविधालयो ,संस्था के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें निर्णायक बिरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, सदानंद गोस्वामी, सोनेलाल मंडल, बमबम राज, श्याम विश्वकर्मा, सनोज रविदास की महती भूमिका रही। *★वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन भगवती रंजन पांडेय ने किया एवं सफल संचालन में हेमंत भगत,प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, अशोक साहनी, निमाई चौधरी , प्रकाश बादल,शर्मिला कुमारी,श्रवण कुमार योगदान रहा। *★प्रतियोगिता के सभी विजेता एवम उपविजेता प्रतिभागीयो को ट्रॉफी, सार्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं राज्य से चयनित नेशनल यूथ फेस्टिवल,नई दिल्ली में भाग लेंगे। *परिणाम* *सामूहिक लोक नृत्य* प्रथम - बड़ा तलबन्ना, तालबोना, तलझारी द्वितीय - उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नगरपालिका कन्या साहेबगंज *व्यक्तिगत लोक नृत्य* प्रथम - स्नेहा कुमारी,साहेबगंज महाविद्यालय,साहेबगंज द्वितीय - निधि कुमारी,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज *लोक गायन सामुहिक* प्रथम - उत्क्रमित उच्च विद्यालय कन्या नगरपालिका,साहेबगंज द्वितीय -मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज *लोक गायन व्यक्तिगत* प्रथम - नन्दनी कुमारी, जवाहर नवोदय विद्यालय,साहेबगंज द्वितीय - सोनम कुमारी,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज *हेल्थ फिटनेस ग्रुप प्रदर्शनी* प्रथम - मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज द्वितीय -उत्क्रमित उच्च विद्यालय कन्या नगरपालिका,साहेबगंज *कहानी लेखन* प्रथम - सुप्रिया कुमारी -साहेबगंज महाविद्यालय,साहेबगंज द्वितीय - रिचा कुमारी -मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज *पोस्टर निर्माण* प्रथम - पल्लवी कुमारी - मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज द्वितीय - प्रेरणा श्री -साहेबगंज महाविद्यालय,साहेबगंज *फ़ोटो ग्राफी* प्रथम - रितेश कुमार रंजन - साहेबगंज महाविद्यालय,साहेबगंज द्वितीय - सौरभ कुमार -साहेबगंज महाविद्यालय,साहेबगंज *भाषण* - प्रथम कोमल कुमारी - उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कन्या नगर पालिका,साहेबगंज द्वितीय- राखी -मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पोखरिया कन्या, साहेबगंज

December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views
December 5, 2023 | 561 Views