FOLLOW US ON
Breaking News एसआरआर और एमएमडीआर पर विशेष सत्र का आयोजन,विरोध में झारखंड विधानसभा से प्रस्ताव पास | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | 28 नवंबर को झारखंड बंद का आदिवासी संगठनों ने किया ऐलान | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | 28 नवंबर को खेलगांव स्टेडियम में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा विदेशी मीडिया में | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच कई अभियुक्त से पूछताछ |
सीसीएल एवं आईआईएम रांची के बीच ऐतिहासिक एमओयू, 240 अधिकारियों को मिलेगा प्रबंधकीय एवं नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण
November 27, 2026 | 107 Views
सीसीएल एवं आईआईएम रांची के बीच ऐतिहासिक एमओयू, 240 अधिकारियों को मिलेगा प्रबंधकीय एवं नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण

रांची ।  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपने अधिकारियों की प्रबंधकीय दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में शुक्रवार को सीसीएल एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत सीसीएल के विभिन्न विषयों एवं ग्रेड के कुल 240 अधिकारियों को व्यवस्थित प्रबंधकीय एवं नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र, महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री एम.एफ. हक, महाप्रबंधक (विधि)  जोबी वी.पी.,  कविता गुप्ता,  पल्लब चक्रवर्ती, निदेशक (वित्त) के तकनीकी सचिव  संजय सिंह सहित सीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, आईआईएम रांची की ओर से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन एंड कंसल्टिंग (ईईसी) के श्री अमित सचान अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

सीसीएल के लिए इस समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। किसी प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान के साथ संस्थागत साझेदारी के माध्यम से अधिकारियों की प्रबंधकीय एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में यह अपनी तरह की पहली पहल है।

इस एमओयू की संकल्पना, समन्वय एवं क्रियान्वयन से लेकर हस्ताक्षर समारोह के सफल आयोजन तक की पूरी प्रक्रिया का समन्वय सीसीएल के मुख्य प्रबंधक (एचआरडी)  विकास कुमार सिंह ने किया।

वर्तमान समय में कोयला बाजार का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। ऐसे में अधिकारियों को नई व्यावसायिक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों की रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की दक्षता, प्रबंधकीय प्रभावशीलता तथा बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करने की क्षमता विकसित की जाएगी।

सीसीएल एवं आईआईएम रांची के बीच यह रणनीतिक साझेदारी भविष्य के लिए सक्षम नेतृत्व तैयार करने और संगठनात्मक दक्षता को नई मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल कंपनी के सतत विकास, कार्यक्षमता एवं दीर्घकालिक उत्कृष्टता के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।


November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views
November 27, 2026 | 108 Views