FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए हाथियों का झुंड, 8 की मौत, इंजन समेत 5 कोच बेपटरी
December 20, 2025 | 332 Views
राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए हाथियों का झुंड, 8 की मौत, इंजन समेत 5 कोच बेपटरी

असम/होजाई: असम से एक दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। होजाई जिले में देर रात सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस हादसे में इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

रात 2 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस जब होजाई जिले से गुजर रही थी, तभी रात करीब 2 बजे हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। लोको पायलट ने हाथियों को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन भारी रफ्तार के कारण ट्रेन समय पर नहीं रुक सकी और झुंड को टक्कर मार दी।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद ट्रेन में जोरदार झटका लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेल सेवाएं प्रभावित, ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

हादसे के कारण रेलवे ट्रैक पर अवरोध उत्पन्न हो गया। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। रेलवे और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।

लगुवाहाटी के लिए रवाना की गई ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पटरी से उतरे डिब्बों में सवार यात्रियों को सुरक्षित अन्य कोचों में स्थानांतरित किया गया। प्रभावित डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया है। गुवाहाटी पहुंचने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिसके बाद ट्रेन आगे की यात्रा पूरी करेगी।


December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views
December 20, 2025 | 333 Views