FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का भव्य समापन,राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
December 20, 2025 | 194 Views
तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का भव्य समापन,राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

सोनाहातू:प्रखंड के रांगाडीह टांड़ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, गूंज संरक्षक सुदेश कुमार महतो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इससे पूर्व रांगाडीह मोड़ पर झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मंच पर संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों का शॉल, मोमेंटो और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. विनोद बिहारी महतो का संघर्ष, सामाजिक चेतना और वैचारिक दृष्टि आज भी प्रेरणास्रोत है। “पढ़ो और लड़ो” का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। गूंज महोत्सव विविधता में एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने आयोजन के लिए गूंज परिवार और संरक्षक सुदेश कुमार महतो की सराहना की। राज्यपाल छऊ नृत्य कलाकारों और स्कूली छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति देखकर भावविभोर हो उठे।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गूंज महोत्सव सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों को मंच प्रदान करता है और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव का आयोजन उनके लिए एक दायित्व है। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक पाइका नाच और 500 नगाड़ा वादकों द्वारा किया गया।

शहीदों व विशिष्ट लोगों का सम्मान

महोत्सव में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद मनीष मिश्रा के माता-पिता को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के वंशज, नक्सली हमले में शहीद सदानंद महतो (भेलवाटिकर-सताकी), सुरेंद्र स्वांसी व घासीराम महतो (दरहा), नीलमोहन महतो व खंजन महतो (चैनपुर) के परिजनों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

खेल, शिक्षा और समाज सेवा में योगदान को सराहना
जल संरक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त झारखंड बालिका विद्यालय, राहे को सम्मान मिला।
लॉन बॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो, आर्चरी, बुशु और फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।मारदु गांव की सोनिया कुमारी, जिन्होंने साहस दिखाते हुए बाघ को घर में बंद किया था, उन्हें भी सम्मान मिला।विधानसभा क्षेत्र के सभी खेल कोचों को सम्मानित किया गया तथा बुशु खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। इस अवसर पर एक एम्बुलेंस जनता को समर्पित की गई।

कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े आयोजन
महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य जांच शिविर में 98 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं। 75 लोगों की नेत्र जांच हुई, जिनमें 20 में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए—इनका महावीर आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उपस्थिति पद्मश्री मधु मंसूरी सहित कई स्थानीय कलाकारों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किए।महोत्सव में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, रामकुमार पाहन, डॉ. देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष बीणा चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह, दिनेश महतो और प्रकाश राम ने किया। महोत्सव के दौरान 300 से अधिक कार्यकर्ता विधि-व्यवस्था में तैनात रहे।


December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views
December 20, 2025 | 195 Views