9 करोड़ 44 लाख की लागत से होगा गंगा कटाव निरोध कार्य,राजमहल विधायक ने किया भूमिपूजन
राजमहल।शुक्रवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा 9 करोड़ 44 लाख की लागत से तीन गंगा कटावरोधी कार्य का भूमिपूजन किया। राजमहल प्रखंड के गांव शोभापुर में लैंड स्लाइड का प्रोटेक्शन 3 करोड़ 31 लाख की लागत से 210 मीटर पर कटाव निरोधक कार्य का भूमिपूजन,राजमहल प्रखंड के गांव महाजन टोला के पास 1 करोड़ 55 लाख की लागत से
100 मीटर लम्बाई पर गंगा कटाव निरोधक का भूमिपूजन,उधवा प्रखंड के ग्राम खट्टीटोला से बानोटोला तक 4 करोड़ 58 लाख की लागत से 300 मीटर लम्बाई पर गंगा कटाव निरोधक कार्य का भूमिपूजन किया। इन सभी योजना का काम जल संसाधन विभाग और गंगा पंप नहर द्वारा कराया जाएगा।
राजमहल विधायक अनंत ओझा ने शोभापुर में अपनी नाराजगी जताते हुए विभागीय अभियंता से कहा कि बिना सांसद विधायक के शिलान्यास किये बिना गंगा कटाव रोधी कार्य कैसे प्रारंभ कर दिया गया। उन्होंने ने कहा कहा कि पूर्व में भी गंगा कटाव रोधी कार्य शोभापुर में किया गया था उस समय भी सांसद विधायक से शिलान्यास और उद्घाटन किये बिना काम पूरा कर दिया गया। गंगा कटाव का काम ठीक से नहीं होने के कारण कटाव होने पर गड्ढ़ा हो गया स्थानीय लोगो ने विधायक से शिकायत किया। विधायक ने गंगा पंप नहर के विभागीय अभियंता से कहा कि पूर्व में किये गए गंगा कटाव रोधी कार्य का ठीक से निगरानी करके उसे शीघ्र ठीक किया जाए। उन्होंने ने विभागीय अभियन्ता से कहा की गंगा कटाव रोधी कार्य हो रहे उसका निगरानी ठीक से किया जाए।
उन्होंने ने कहा 9 करोड़ 44 लाख की लागत से राजमहल विधानसभा क्षेत्र में तीन जगहों पर गंगा कटाव रोधी कार्य का भूमि पूजन किया हैं उन्होंने ने कहा लगातार जल संसाधन विभाग के उच्च पदाधिकारी से मिलकर और विधानसभा में लगातार कटाव का मामला को उठाने के बाद गंगा कटाव रोधी कार्य शुरू हो पाया हैं। उन्होंने ने आने वाले समय मे भी जहाँ जहाँ हो रहे कटाव उसका भी कार्य प्रारंभ होगा।
इस मौके पर रहे विभागीय अभियंता दानिश मरांडी, उज्ज्वल मंडल,धर्मवीर पासवान, विन्देश्वरी यादव,दिवाकर मंडल,आलोक राय, पुरुषोत्तम मिश्रा,अनिता बसक, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।