FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन,देश में शोक की लहर, कांग्रेस नेता ने दी श्रद्धांजलि
December 27, 2024 | 815 Views
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन,देश में शोक की लहर, कांग्रेस नेता ने दी श्रद्धांजलि

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, इसकी भरपाई नहीं हो सकती।डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष रिजर्व बैंक के गवर्नर प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के पद से होते हुए प्रधानमंत्री पद पर अपने कार्यकाल के दौरान आर्थिक सुधारो की दिशा मे महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके वित्त मंत्रीत्व काल को भारत में आर्थिक सुधारो का प्रणेता माना गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत को विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने का प्रयास किया जिसमें काफी हद तक सफल रहे। आर्थिक सुधारो की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनमानस हमेशा याद रखेगा। जब देश आर्थिक पतन के कगार पर था तब रूपये का अवमूल्यन कर और विदेशी निवेश को प्रोत्साहित कर देश की अर्थव्यवस्था को बदलने और आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ सामाजिक और संरचनात्मक सुधारो में भी आमूलचूल बदलाव लाने का काम किया।विश्व व्यापी मंदिर के दौर में भी भारत इससे अछूता रहा। मनरेगा जैसी योजना लागू करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करके ग्रामीणों के आजीविका में उल्लेखनीय सुधार किया। भारतीय अर्थव्यवस्था के नए युग के सूत्रपात के जनक के रूप में देश उन्हे हमेशा याद रखेगा।


  विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण परिवार को 100 दिन के रोजगार की गारंटी, सूचना का अधिकार,आधार कार्ड, डीबीटी जैसी योजनाएं लागू कर क्रांतिकारी बदलाव किया था। जिससे आम नागरिकों का अधिकारो और उनके कल्याणकारी योजनाओं की व्यापकता बढ़ गई।आम नागरिकों के कल्याण हेतु वितरण की व्यवस्था को डीबीटी के माध्यम से सुवस्थित किया। आर्थिक सुधारो को बढ़ाने की दिशा में लाइसेंस राज को खत्म किया देश में विदेशी कारोबार के निवेश को प्रोत्साहित किया।


  पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप बलमुचु ने कहा की डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश भुला नहीं पाएगा। आर्थिक सुधारो के कारण वह एक जीवित किदवंती बन चुके थे।उन्होंने वैट लागू किया सेल्स टैक्स के नियमों को सरल किया आधार के द्वारा देशवासियों को विशिष्ट पहचान प्रदान किया।रविंद्र सिंह,जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद,राकेश सिन्हा सतीश पॉल मुजनी,संजय पांडे सोनाल शांति,अमूल्य नीरज खलको, कमल ठाकुर,ऋषिकेश सिंह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
 


December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views
December 27, 2024 | 816 Views