FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुलगुलिया एवं राखी गुलगुलिया अपनी 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर करवाएंगे 25 जोड़े की सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 
December 21, 2025 | 193 Views
लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुलगुलिया एवं राखी गुलगुलिया अपनी 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर करवाएंगे 25 जोड़े की सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 

रांची । नगर के लालपुर स्थित स्थानीय होटल में लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुलगुलिया एवं राखी गुलगुलिया ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मामले में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया 24 मई 2026 दिन रविवार को रांची के स्वर्णभूमि बैंक्विट हॉल डांगरा टोली रांची में, मैं और मेरी पत्नी अपनी 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गरीब 25 जुड़े का सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा हूं, जहां लाइंस क्लब के तत्वाधान में गरीब वर एवं वधू का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा इसमें प्रत्येक वर एवं वधू पक्ष के लिए संस्था की ओर से सभी व्यवस्था के साथ भव्य शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा ।

वहीं लायंस क्लब की अध्यक्ष आस्था किरण ने जानकारी देते हैं बताया कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा की क्षेत्र में निरंतर लगातार कार्य कर रही है और हमारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुलगुलिया एवं राखी गुलगुलिया अपनी 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बड़ा कार्य करने वाले हैं हम सभी लायंस क्लब के सदस्य इस बड़े कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक है और उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूरे क्लब के लोग पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे ।

वर एवं वधु को पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन 

लायंस क्लब  के द्वारा यह बताया गया कि वैवाहिक कार्यक्रम के इच्छुक आवेदक दूल्हा एवं दुल्हन का पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और 31 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निर्धारित है इसमें दूल्हा-दुल्हन का आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड की छाया प्रति और एड्रेस प्रूफ के साथ पासवर्ड साइज का फोटोग्राफ जमा करना होगा इसके बाद अंतिम स्वीकृति दी जाएगी ।

संस्था की ओर से वर - वधु को क्या-क्या दिया जाएंगे 

वैवाहिक आयोजन में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोड़े को संस्था की ओर से विशेष विवाह परिधान वस्त्र जूते चप्पल सौंदर्य प्रसाधन तथा अन्य आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी । प्रत्येक वर एवं वधू पक्ष से 10-10 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी और अतिथियों के लिए भोजन की  व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी 


कैसे करें संस्था से संपर्क 

इच्छुक आवेदक लायंस क्लब रांची ऑफ कैपिटल के पंजीकृत कार्यालय - कसेरा स्पोर्ट्स प्लाजा चौक रांची में आवेदन जमा कर सकते हैं और अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु मोबाइल नंबर 9801522 911 से संपर्क कर सकते हैं 

प्रेस वार्ता के दौरान कौन-कौन से उपस्थित 

लायन अशोक गुलगुलिया,राखी गुलगुलिया, लायंस क्लब के अध्यक्ष आस्था किरण, सचिव रेखा शर्मा,पूर्व अध्यक्ष दीपक लोहिया, राजेश केसर,पंकज मिड्ढा, सोनू पा, साक्षी गुलगुलिया, नमन गुलगुलिया, संदीप पारख अनन्या कसेरा समेत अन्य लोगों उपस्थित है।


December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views