नहीं रहे जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन
राँची - जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष एवं जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष और आइपीएस सहित अन्य बड़े पदों पर सेवा दे चुके अमिताभ चौधरी अब हमारे बीच नहीं रहे।आज सुबह उनको अचानक हार्ट अटैक हुआ , उन्हे आनन-फानन में सेंटीवीटा अस्पताल में भर्ती कराए गया जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वहीं उनके चाहने वालों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि अमिताभ चौधरी झारखंड में एक नामचीन हस्ती थे और वह झारखंड से लेकर क्रिकेट के क्षेत्र में उन्होंने अपना बड़ा नाम स्थापित किया था। साथ ही वह बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी रह चुके थे और हाल ही में जेपीएससी का कार्यकाल उनका समाप्त हुआ था।