FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्मृति- पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
August 12, 2025 | 199 Views
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्मृति- पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन  को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नेमरा (रामगढ़)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद  अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन  की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर  अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

 अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की माता  रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की,  अखिलेश यादव श्रीमती रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गए। मौके पर  अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता  रूपी सोरेन से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ है, आपका संबल ही राज्य के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया। "गुरुजी" के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन भले ही आज हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। "गुरुजी" एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।
 


August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views
August 12, 2025 | 200 Views