FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर "नो योर टूरिस्ट पैलेस" के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ
November 13, 2025 | 242 Views
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर

रांची। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ किया गया। श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं शहरी विकास और आवास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा,  झारखंड सरकार द्वारा बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से रैली का फ्लैग ऑफ किया गया।  

आज दिनांक 13.11.2025 को यह साइकिल रैली बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवम्बर को रैली खूँटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखण्ड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देना है। 

इस दौरान सचिव, खेल एवं युवा मामले  मनोज कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त रांची  सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी  राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर  पारस राणा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views
November 13, 2025 | 243 Views