FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
ईडी की कई रांची सहित शहरों में छापेमारी, घोटाले से जुड़े दस्तावेज को खंगालने का किया जा रहा है प्रयास
August 6, 2025 | 245 Views
ईडी की कई रांची सहित शहरों में छापेमारी, घोटाले से जुड़े दस्तावेज को खंगालने का किया जा रहा है प्रयास

रांची। गुरुवार को  ईडी की छापेमारी रांची सहित कई शहरों में  जारी है, मिली जानकारी के अनुसार पीपी कंपाउंड के कृष्णा कॉम्प्लेक्स के चौथे तल्ले पर स्थित एक फ्लैट में  सुबह से ही ईडी की टीम मौजूद है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी किस मामले में छापेमारी कर रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कई बिंदुओं पर हो रही है। ईडी ने फ्लैट के अंदर और बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों में रांची में ईडी की कई कार्रवाई हुई हैं, जिनमें जमीन घोटाला, आयुष्मान घोटाला और जीएसटी घोटाला जैसे मामले शामिल हैं। कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं 

जमीन घोटाला मामला: ईडी ने जून 2024 में रांची के कांके और चेशायर रोड स्थित घरों में छापेमारी की थी, जिसमें जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए थे।
आयुष्मान घोटाला मामला*: अप्रैल 2025 में ईडी ने आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ियों को लेकर रांची समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामले में बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश गुड्डू के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी थी।

जीएसटी घोटाला मामला - मई 2025 में ईडी ने 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में एक कोयला व्यवसायी को गिरफ्तार किया था और रांची के श्रीराम गार्डन में एक कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

 


August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views
August 6, 2025 | 246 Views