FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की प्रेस वार्ता, झारखंड पुलिस के 6 माह के कार्यों का दिया ब्यौरा
July 18, 2025 | 179 Views
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की प्रेस वार्ता, झारखंड पुलिस के 6 माह के कार्यों का दिया ब्यौरा

रांची।झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर झारखण्ड राज्य में पुलिस के द्वारा माह जनवरी-2025 से जून-2025 तक का नक्सल / अपराध / साईबर क्राईम / संगठित अपराध के विरूद्ध की गई कार्रवाई एवं अन्य उपलब्धियाँ को मीडिया को जानकारी दी । 

1. नक्सल अभियान से संबंधित कार्रवाई:-

*➤ बरामदगी :- वर्ष-2025 में माह जून तक नक्सलियों से कुल 113 हथियार (पुलिस से लुटा गया हथियार-31, रेगुलर हथियार 20 एवं देशी हथियार-62) बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त गोली-8591. विस्फोटक पदार्थ-176.5 कि0ग्रा0, 4,51,047/- (चार लाख एकावन हजार सैंतालीस) रूपये लेवी की राशि की बरामदगी की गयी एवं नक्सलियों द्वारा बिछाये गये 179 आई०ई०डी० को बरामद कर विनिष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त झारखण्ड एवं उड़ीसा पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के क्रम में उड़ीसा राज्य के के०ब्लांग थाना अंतर्गत बाको से 3811 कि०ग्रा० जिलेटिन बरामद किया गया।

*➤ गिरफ्तारी :- वर्ष 2025 में माह-जून तक कुल 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें मुख्य रूप से रिजनल कमिटी मेम्बर-02, जोनल कमान्डर-01, सब जोनल कमान्डर-01 एवं एरिया कमान्डर-07 शामिल हैं। इनमें महत्वपूर्ण रूप से (1) आक्रमण गंझू उर्फ रविन्द्र गंझु RCM (TSPC) 15 लाख इनामी (2) रणविजय महतो, 15 लाख इनामी RCM (Mao) (3) कुन्दन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह. ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी (4) गौतम यादव, SZC (Mao) (5) सुनील मुण्डा उर्फ भारत जी AC (TSPC) (6) रूपेश कुमार AC (TSPC) (7) संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरि उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रांत जी AC (TSPC) (8) कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी उर्फ सुल्तान जी AC (PLFI), 02 लाख का ईनामी (9) दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह AC (PLFI) (10) जितेन्द्र सिंह खेरवार उर्फ जितेन्द्र जी उर्फ बजरंगी AC (JJMP) (11) मुरली भुईंया उर्फ छोटु जी उर्फ पप्पु जी AC (JJMP) की गिरफ्तारी की गई है।

*➤ आत्मसमर्पण :-* वर्ष-2025 में माह-जून तक 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं, जिसमें मुख्य रूप से आनन्द सिंह उर्फ कल्तु सिंह उर्फ भगवान SZC (Mao), जिला-लातेहार, शामिल है, जो दिनांक-03.03.2025 को आत्मसमर्पण किये हैं।

*➤ मुठभेड़ :-*  वर्ष-2025 में माह-जून तक पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गये, जिसमें मुख्य रूप से (1) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी CCM (Mao)-एक करोड़ इनामी (2) अरबिन्द यादव उर्फ अशोक SAC (Mao) (3) साहेब राम मांझी उर्फ राहुल, ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी (4) विनय गंझू उर्फ संजु गंझू, ZCM (Mao) (5) पप्पु लोहरा उर्फ सुर्यदेव लोहरा ZCM (JJMP), 10 लाख का ईनामी (6) मनीष यादव उर्फ मनीष जी SZC (Mao), 5 लाख का ईनामी (7) सुदेश गंझू उर्फ प्रभात जी. SZC (JJMP), 5 लाख का ईनामी (8) हेमन्ती मझियान, AC (Mao) (9) शान्ती देवी AC (Mao) एवं (10) राहुल तुरी उर्फ आलोक जी, TSPC के साथ अन्य सात नक्सली शामिल थे।

*2. साईबर अपराध एवं प्रतिबिम्ब ऐप से की गई कार्रवाई :-*

➤ वर्ष-2025 में माह जून तक साईबर अपराध से संबंधित कुल 620 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। इन कांडों में कुल 767 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये कुल नगद 54,35,800 /- रूपये, 1664 सिम कार्ड, 1283 मोबाईल फोन, 135 ए०टी०एम० कार्ड, 20 दुपहिया वाहन, 08 चारपहिया वाहन, 19 लैपटॉप, 37 बैंक पासबुक, 24 बैंक चेकबुक, 03 स्वाईप मशीन एवं 01 राउटर बरामद कर जब्त किये गये।

➤ वर्ष-2025 में माह जून तक NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) अंतर्गत डायल-1930 साईबर हेल्पलाईन नंबर के माध्यम से कुल 11910 शिकायत दर्ज कराये गए हैं, जिसमें कुल 15.90 करोड़ रूपये फ्रीज तथा न्यायालय के माध्यम से वादी के खाता में कुल 83,84,710/- रूपये वापस कराये गये।

➤ वर्ष-2025 में माह जून तक साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिंब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 83 कांड प्रतिवेदित हुए। इन कांडों में कुल-474 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये कुल 769 सिम कार्ड, 634 मोबाईल फोन बरामद कर जब्त किये गये।

➤ बोकारो जिला अंतर्गत साईबर थाना द्वारा स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने एवं ज्यादा लाभदिलवाने का प्रलोभन देकर 14,73,000/- रूपये ठगी करने का कांड को उद्‌भेदन करते हुए 03 अभियुक्तों को 14,33,080/- रूपये, पैसे गिनने की मशीन एल०सी०डी० डिसप्ले के साथ, फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के / लड़कियों का डेली हाजरी रजिस्टर, विभन्न बैंको के 17 ए०टी०एम० कार्ड, 03 मोबाईल फोन आदि की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया।

*3. मादक पदार्थ के विरूद्ध की गई कार्रवाई :-*

➤ वर्ष-2025 में मादक पदार्थ की रोकथाम का सार्थक प्रयास करते हुए प्रभावी नियंत्रण लगाया गया और उससे संबंधित माह जनवरी से माह-मई 2025 तक राज्य में कुल-389 कांड प्रतिवेदित हुए, जिसमें 393 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा 553.856 कि0ग्रा0 गांजा (अनुमानित कीमत-2.76 करोड़), 66.566 कि0ग्रा0 अफीम (अनुमानित कीमत-3.32 करोड), 2.49 कि०ग्रा० ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत-24.90 लाख), 9950.94 कि०ग्रा० डोडा (अनुमानित कीमत 14.92 करोड़), नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 7925 पीस टैबलेट (अनुमानित कीमत-31.70 लाख), उक्त सभी का कुल अनुमानित मुल्य-20.44 करोड़ रूपया लगभग। इसके अलावे नशे में प्रयोग होने वाले 2301 बोतल सिरप एवं 1100 पीस इंजेक्शन भी बरामद किया गया।

*4. संगठित अपराधी गैंग के विरूद्ध ATS द्वारा की गई कार्रवाई :-*

➤ वर्ष-2025 में माह जून तक झारखण्ड में संगठित अपराध से संबंधित कुल 04 काण्ड प्रतिवेदित हुए, जिसमें कुल 12 संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों यथा-पाण्डेय गिरोह-01, अमन साहु गिरोह-02, सुजित सिन्हा गिरोह-08, एवं अमन श्रीवास्तव गिरोह-01 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से 04 हथियार, 21 गोली, 23 पीस मोबाईल फोन, 01 चारपहिया वाहन एवं 10,130/- (दस हजार एक सौ तीस) रूपया बरामद किया गया।

➤  राज्य के ATS द्वारा दिनांक-26.04.2025 को धनबाद जिला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन HuT(HIZB UT-TAHIRIR) के 05 सक्रिय क्रियावादियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 02 हथियार, 12 गोली, 05 लेपटॉप, 03 पेनड्राईव, 08 मोबाईल फोन एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के साहित्य बरामद किया गया।

*5. महत्वपूर्ण अपराध से संबंधित कार्य :-*

➤ दिनांक-13.06.2025 को पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं पाकुड़ पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध विस्फोटक पदार्थ भण्डारण का उद्भेदन करते हुए 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ समाग्री यथा-लाल रंग का डेटोनेटर-160 पीस, डेटोनेटर-2000 पीस, जिलेटिन-9335 पीस आदि के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤ दिनांक-23.02.2025 को गिरिडीह जिला के जमुआ थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं गिरिडीह पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया जिसमें 06 अभियुक्तों को भारी मात्रा में पिस्टल बनाने की मशीन एवं समाग्री, 01 मोटर साईकिल, 01 मोबाईल फोन, नगद 17,500/- (सतरह हजार पाँच सौ) रूपये एवं अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤ दिनांक-28.05.2025 को धनबाद जिला के महुदा थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं धनबाद पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें 05 अभियुक्तों को 04 हथियार, 09 गोली एवं 02 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤ दिनांक-20.06.2025 को बोकारो जिला के बेरमो थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं बोकारो पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों को भारी मात्रा में पिस्टल बनाने का मशीन एवं समाग्री तथा नगद 1,00000/- (एक लाख) रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤ कोडरमा थाना कांड सं0-90/25 दिनांक-17.06.2025 का उद्‌भेदन करते हुए कांड में लुटे गये 673.7 ग्राम सोने का बिस्किट (कीमत लगभग 70 लाख) एवं अपराधियों के द्वारा प्रयुक्त वाहनों को बरामद करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

➤ दिनांक-08.06.2025 को सिमडेगा जिला के बोलबा थाना अंतर्गत समसेरा चर्च में पल्ली पुरोहितों एवं उनके सहकर्मियों को बंधक बनाकर मार-पीट करने एवं डकैती करने की घटना का उद्भेदन करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल-08 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

➤ चतरा जिला के पत्थलगड्‌डा थाना कांड सं0-24/25 दिनांक-12.06.2025 का उद्‌भेदन करते हुए संगठित रूप से गिरोह बनाकर अवैध रूप से अफीम एवं ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में 03 अभियुक्तों को 68,18,050/- (अड़सठ लाख अठारह हजार पचास) रूपये नगद, 13.9 कि०ग्रा० अफीम, 4.1 ग्राम ब्राउन शुगर, सफेद पाउडर 01 कि०ग्रा०, एसिटल क्लोराईड 04 बोतल, लोहे का संरचना जिसका उपयोग करके ब्राउन शुगर बनाया जाता है, 01 मोटरसाईकल, 03 मोबाईल फोन आदि समानों के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤चाईबासा जिला के मुफ्फसिल थाना काण्ड सं0-25/25, दिनांक-19.02.2025, जिसमें अपराध कर्मी के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 58,96800/- (एक करोड़ अंठावन लाख छियानवै हजार आठ सौ) रूपये निकासी करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं इनके पास से 14,30,000 /- रूपये बरामद की गई।

➤ राँची जिला के बरियातु थाना काण्ड सं0-63/25, दिनांक-07.03.2025, जिसमें वादी विपिन चन्द्र मिश्रा पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर जख्मी किया गया था। उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए 06 अभियुक्तों को 04 पिस्टल, 06 मैगजिंग, 20 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤ कांके थाना काण्ड सं0-90/25, दिनांक-27.03.2025, जिसमें इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाईगर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

➤ खूँटी जिला अंतर्गत वर्ष 2025 में माह जून तक करीब 15,000 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती विनिष्ट किया गया है एवं 64 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 89 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

➤ दिनांक-06.06.2025 को साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना अंतर्गत छापामारी के क्रम में 07 देशी रायफल के साथ 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

➤ धनबाद जिला के पूर्वी टूण्डी थाना कांड सं0-20/25 दिनांक-07.05.2025 का उद्भेदन करते हुए मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को चोरी का 06 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

➤ माण्डु (कुज्जु) थाना कांड सं0-24/25 दिनांक-25.01.2025 का उद्भेदन करते हुए 07 अभियुक्तों को 9.46,000/- (नौ लाख छियालीस हजार) रूपये नगद, 02 पीस नोट गिनती मशीन, 10 पीस मोबाईल फोन एवं 01 चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

*6. सी०सी०ए० का प्रस्तावः* 
 ➤ वर्ष 2025 के माह जनवरी से जून तक राज्य के सभी जिलों से 119 सी०सी०ए० का प्रस्ताव अपराधियों के विरूद्ध समर्पित किया गया।

*7. पुलिस कल्याण से संबंधित कार्य :-*

➤ पुलिस मुख्यालय स्तरीय झारखण्ड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से संबंधित दिनांक-02.06.2025 को प्रबंध समिति द्वारा बोर्ड गठित कर कुल-622 लाभान्वितों को कुल-1.67,42000/- (एक करोड़ सड़सठ लाख बयालीस हजार) रूपये भुगतान किया गया।

➤ पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक में दिनांक-12.03.2025 को 47 एवं दिनांक-25.06.2025 को 61 कुल 108 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति दी गई।

➤ पुलिस मुख्यालय स्तर से बोर्ड गठित कर संयुक्त रूप से अनुशंसा के आधार पर राज्य के कुल 64 पुलिस निरीक्षक को पुलिस उपाधीक्षक की कोटी में प्रोन्नती प्रदान की गई है।

➤ 09 सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक कोटी में प्रोन्नती प्रदान की गई।

➤ 2101 पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को ए०सी०पी०/एम०ए०सी०पी० का लाभ प्रदान किया गया।

➤ इसके अतिरिक्त झा०स०पु० संवर्ग के 91 अवर निरीक्षक (स) को निरीक्षक (स) की कोटी में, 11 निरीक्षक (स) को प्रमुख निरीक्षक (स) में तथा 257 हवलदारों को अ०नि० (स) की कोटी में प्रोन्न्ती प्रदान की गई।

➤ साथ ही 24 सेवानिवृत प्रा०अ०नि० एवं सेवानिवृत प्रा०नि० को एम०ए०सी०पी० का लाभप्रदान किया गया।

➤ 52 आशु स०अ०नि० को आशु अ०नि० की कोटी में प्रोन्नती प्रदान की गई है।

*8. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल / अन्य प्रतियोगिता से संबंधित कार्य :-*

➤ 68वीं अखिल भारतीय पुलिस डियुटी मीट-2025 का आयोजन झारखण्ड पुलिस द्वारा मोरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कम्प्लेक्स, होटवार, राँची के परिसर में दिनांक-10.02.2025 से 15.02.2025 तक सफलता पूर्वक कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस को 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर कुल-05 मेडल प्राप्त हुआ।

➤ प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 प्रतियोगिता कोच्ची, केरला में झारखण्ड पुलिस ने टेबल टेनिस में कुल-05 कांस्य पदक प्राप्त किया।

➤ 38 वां नेशनल गेम्स उत्तराखंड में झारखण्ड पुलिस द्वारा 02 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक एवं 01 कांस्य पदक प्राप्त किया गया।

*9 अन्य महत्वपूर्ण / अच्छे कार्य:-*

➤ झारखण्ड पुलिस द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड पुलिस के कुल 12 पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

➤ श्री हेमन्त सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची महोदय के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" आयोजित किया गया, जिसमें कुल-4158 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 3464 शिकायतों का समाधान किया गया। शेष शिकायत पत्र में वर्णित समस्याओं के निराकरण हेतु यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी जिलों में नियमित तौर पर "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" आयोजित किये जा रहे है।

➤ माह-जनवरी 2025 से माह-जून तक पड़ने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों यथा-होली, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा (बकरीद), मुहर्रम, रथ यात्रा पर्व को सफलतापूर्वक समापन कराया गया।

 महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के नेतृत्व में झारखण्ड पुलिस की पूरी टीम झारखण्ड राज्य को अपराध एवं उग्रवाद से मुक्ति दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। झारखण्ड पुलिस समस्त झारखण्ड को अपराधमुक्त बनाने हेतु काफी सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए आम नागरिकों के समस्त समस्याओं के निराकरण एवं बेहतर समाज निर्माण करने हेतु लगातार अग्रसर है।

 


July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views
July 18, 2025 | 180 Views