FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
ईडी की छापेमारी में मंत्री आमलगीर आलम के सहायक और नौकर के घर से करोड़ों रुपया बरामद
May 5, 2024 | 1068 Views
ईडी की छापेमारी में मंत्री आमलगीर आलम के सहायक और नौकर के घर से करोड़ों रुपया बरामद

रांची। झारखंड में ईडी की कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि भ्रष्टाचार इतना जड़ तक फैला हुआ है कि आए दिन कई बड़े चौंकाने वाले मामले सामने आ जाते हैं । ताजा मामला सोमवार को सामने आया जहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भ्रष्टाचार मामले में एक छापेमारी की। छापेमारी झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव सजीव लाल एवं एक नौकर के घर में की गई जहां अधिकारियों की आंखें फट गई और करोड़ों रुपए कैश बरामद किए गए हैं । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 30 करोड़ रूपया कैस बरामद किया गया है। वही अभी नोट गिनने की मशीन मंगाई जा रही है। अन्य जानकारी के अनुसार ईडी द्वारा एक इंजीनियर से घुस के मामले में पूछताछ हुई थी। जिसके बाद ईडी को जानकारी लगी। जहां इंजीनियर ने अपने बयान में कहा था कि ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा घूस लिया जाता है । मामला ईडी के संज्ञान में आने के बाद जांच चल रही थी । इसी मामले में तड़के सोमवार को ईडी ने छापेमारी की और भ्रष्टाचार का करोड़ो रु बरामद हुआ । वहीं मामले में अभी की कार्रवाई चल रही है । मालूम कि झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम संथाल परगना में मजबूत नेता के रूप में जाने जाते हैं और वर्तमान में वह पाकुड़ से विधायक है।

May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views
May 5, 2024 | 1069 Views