FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने,लिपिक से मांगा स्पष्टीकरण
August 24, 2025 | 552 Views
असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने,लिपिक से मांगा स्पष्टीकरण

साहिबगंज । जिले के असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने लिपिक जयराम यादव को पत्र के माध्यम से सूचित करते हुये तीन दिनों के भीतर विभिन्न बातों को लेकर स्पष्टीकरण देने की बात है।जिसमें लिपिक पर आरोप लगाए गए है कि वे प्राय चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों की रोस्टर ड्यूटी को मैनेज करते है।रोस्टर ड्यूटी को तैयार करने में गड़बड़ी करते हुये बिना अवकाश के कर्तव्य कर अनुपस्थित रहने में सहयोग करते है।और अस्पताल की गोपनीयता को भंग करते है।जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर अनुकूल असर पड़ता है।जो विभागीय परिपत्र संख्या 624 दिनांक 4-2-25 का उल्लंघन है।लिपिक पर यह भी आरोप है कि वे विभागीय मार्गदर्शन को पालन किये बिना ही पदाधिकारी को दिग्भ्रमित कर पत्र तैयार कर हस्ताक्षरीत कराते है।इसी क्रम में उपाधीक्षक सदर अस्पताल साहिबगंज के पत्रांक संख्या 942 दिनांक 2-8-2025 के द्वारा उपलब्ध कराए गए आउटसोर्सिंग कर्मियों की उपस्थिति विवरणी बायोमेट्रिक प्रतिवेदन से भिन्न तैयार किया गया है।साथ ही ड्रेस कोड आईडी कार्ड का प्रमाणीकरण सहित उपलब्ध नहीं कराया गया है। अस्पताल के अघो०के संज्ञान में आया है कि लिपिक द्वारा आवंटित कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में हस्तक्षेप किया गया है।जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर अनुकूल असर पड़ रहा है।इन सभी बातों के मद्देनजर लिपिक का आचरण सरकारी कर्मचारी नियमावली के विरुद्ध है,और उच्चाधिकारी के आदेश के विरुद्ध है।इन सभी बातों का जवाब तीन दिनों के भीतर देना है।


August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views
August 24, 2025 | 553 Views