FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने विशेष शाखा के हवलदार  दिलीप तिर्की को उनकी सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
October 3, 2025 | 315 Views
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने विशेष शाखा के हवलदार  दिलीप तिर्की को उनकी सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

रांची। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  तिर्की को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं छाता भेंट कर उनके समर्पण और निष्ठा से किए गए लंबे सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। लगभग 40 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से विभाग एवं राज्य की सेवा की। वर्ष 2000 से वे मुख्यमंत्री आवास में तैनात रहे और निरंतर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।   मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

 


October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views
October 3, 2025 | 316 Views