FOLLOW US ON
Breaking News एसआरआर और एमएमडीआर पर विशेष सत्र का आयोजन,विरोध में झारखंड विधानसभा से प्रस्ताव पास | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | 28 नवंबर को झारखंड बंद का आदिवासी संगठनों ने किया ऐलान | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | 28 नवंबर को खेलगांव स्टेडियम में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा विदेशी मीडिया में | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच कई अभियुक्त से पूछताछ |
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप से की मुलाकात
June 28, 2024 | 529 Views
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप से की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए रेसलर विकास कच्छप को उनकी इस उपलब्धि के लिए अपनी ओर से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को रेसलर विकास कच्छप ने जोर्डन में आयोजित हुए अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने से लेकर कांस्य पदक जीतने तक की यात्रा एवं अनुभव से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते रहें। आप जैसे खिलाड़ियों पर राज्यवासियों को गर्व है।**मालूम हो कि रेसलर विकास कच्छप झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी में रहकर प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रेसलर विकास कच्छप राज्य के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीता है।**इस अवसर पर मांडर विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, रेसलर विकास कच्छप की माता श्रीमती सुखमनी तिर्की सहित उनके अन्य परिजन उपस्थित थे।

June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views
June 28, 2024 | 530 Views