FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
रिनपास का शताब्दी समारोह, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, जल्द देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, सारी कमियां होंगी दूर
September 4, 2025 | 259 Views
रिनपास का शताब्दी समारोह, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, जल्द देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, सारी कमियां होंगी दूर

 

रांची।  इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस ( रिनपास ) में जल्द कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिनपास में  आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां जो भी कमियां होगी, उसकी विस्तृत समीक्षा कर उसे दूर किया जाएगा। यहां मानसिक मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनका अत्याधुनिक  तरीके से इलाज की समुचित व्यवस्था हो,  इस दिशा में राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रिनपास के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेवा, समर्पण और विश्वास के गौरवशाली सौ वर्ष पूरे होने पर रिनपास से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।


 रिनपास जैसे संस्थानों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय रिनपास जैसे संस्थानों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। जिस तरह लोग मानसिक अवसाद की गिरफ्त में आ रहे हैं।  वैसे में उन्हें बेहतर काउंसलिंग और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। हालांकि , कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता कि उसे रिनपास जैसे संस्थान में आने की नौबत आए, लेकिन मानसिक परेशानी, मजबूरी और परिस्थिति कई लोगों को यहां तक आने को मजबूर करती है।  ऐसे में यहां आने वाले मनोरोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर जाएं, इसके लिए यहां इलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था व्यवस्था की जाएगी।

 इलाज में आधुनिक तकनीकों का हो इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के इलाज में अत्याधुनिक तकनीकों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की दिशा में हमें आगे बढ़ना होगा। रिनपास में मरीजों की मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए जो भी डिजिटल चिकित्सा तकनीक की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा । 

 मरीज को छोड़कर चले जाते हैं कई परिजन, वापस नहीं आते हैं लेने

मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जताई कि  कई परिजन अपने मरीज को यहां छोड़ कर चले जाते हैं और फिर उन्हें कभी लेने भी नहीं आते हैं।  वहीं,  कई बार घरों में ही मनोरोगी को अलग-अलग तरीके से "कैद" कर रखा जाता है, जो  हमारे परिवार और समाज के लिए अच्छा नहीं है। ऐसी परिस्थिति में मानसिक  मरीजों की मनःस्थिति कैसी होती होगी, उसकी कल्पना हम नहीं कर सकते हैं। ऐसे में  मानसिक समस्या से ग्रसित मरीजों तक  सहजता और सरलता के साथ हमारी व्यवस्थाएं पहुंचे,  इसके लिए  गंभीरता से पहल करने की जरूरत है।

 रिनपास की स्थापना जिन्होंने की होगी, वे काफी दूरदर्शी होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1925 में जब मनोचिकित्सा के क्षेत्र में इस संस्थान की स्थापना हुई थी, उस वक़्त इसकी क्या जरूरत रही होगी, यह हम तो नहीं बता सकते हैं, लेकिन आज जिस तरह ऐसे संस्थान की अहमियत बढ़ चुकी है, वह बताने के लिए काफी है कि जिन्होंने भी आज से सौ वर्ष पहले रिनपास की नींव रखी होगी, वे कितने दूरदर्शी रहे होंगे। यह संस्थान पिछले 100 वर्षों से लोगों की सेवा में समर्पित है । यह सेवा भाव अनवरत जारी रहे, इसे और भी बेहतर बनाएंगे। 

 समारोह के महत्वपूर्ण पहलू

● रिनपास पर आधारित पोस्टल स्टाम्प किया गया जारी।

 ● रिनपास की स्मारिका तथा चार पुस्तकों का विमोचन।

● टेली मेन्टल हेल्थ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का शुभारंभ।

● डिजिटल अकादमी की हुई शुरुआत।

●  रिनपास के अवकाश प्राप्त  निदेशक डॉ पीके चक्रवर्ती, डॉ एनएन अग्रवाल, डॉ अशोक कुमार प्रसाद, डॉ अशोक कुमार नाग एवं डॉ केके सिंह, रिटायर्ड मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार, सेवानिवृत फैकल्टी मेंबर डॉ एएन वर्मा तथा डॉ केसी सेंगर अहम सेवा तथा योगदान के लिए सम्मानित किए गए।

 इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ,  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विधायक  राजेश कच्छप,  विधायक  सुरेश कुमार बैठा,  झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य  राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव  अजय कुमार सिंह, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु की निदेशक डॉ प्रतिमा मूर्ति, चीफ पोस्ट मास्टर जेनरल , झारखंड परिमंडल  विधान चंद्र रॉय, रिनपास के निदेशक डॉ अमूल रंजन सिंह समेत कई गणमान्य  मौजूद थे।


September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views
September 4, 2025 | 260 Views