FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
ब्राउन शुगर की तस्करी एक युवक मुमताज खान गिरफ्तार,64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
January 2, 2026 | 251 Views
ब्राउन शुगर की तस्करी एक युवक मुमताज खान गिरफ्तार,64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पलामू । एक जनवरी 2026  समय लगभग 16:15 बजे पंड़वा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माधुरी जंगल के आसपास एक व्यक्ति नियमित रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री करने आता है। सूचना के अनुसार उक्त व्यक्ति आज दिनांक 01.01.2026 को भी नीले रंग का जींस, भूरे रंग का स्वेटर तथा सिर पर नेवी रंग की टोपी पहने हुए माधुरी जंगल क्षेत्र में मौजूद है।

प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात गठित छापामारी दल द्वारा माधुरी जंगल क्षेत्र में छापामारी की गई, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस बल को देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पंड़वा एवं डालटनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री करता है। बरामद पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं इस संबंध में कांड दर्ज किया गया।

बरामदगी का विवरण:

1. ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ (ढेले के रूप में) – वजन 64.3 ग्राम
2. पोको कंपनी का पीले रंग का मोबाइल फोन – 01
3. नकद राशि – ₹1200/-

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

1. मुमताज खान, उम्र 26 वर्ष, पिता – ईशहाक खान, पता – साईं मुहल्ला, थाना गढ़वा (शहर), जिला गढ़वा

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी:

1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, पलामू
2. पु०अ०नि० अंचित कुमार, थाना प्रभारी, पंड़वा थाना, पलामू
3. स०अ०नि० शंकर राम
4. आरक्षी 1329 विनोद सिंह
5. आरक्षी 907 ओम प्रकाश राम
6. चालक आरक्षी 1875 ठाकुर शिवेन्द्र कुमार सिंह


 


January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views
January 2, 2026 | 252 Views