FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
भारतीय वायु सेना (INDIAN AIR FORCE) के एयर शो ( AIR SHOW) को लेकर जारी की गयी निषेधाज्ञा
April 17, 2025 | 543 Views
भारतीय वायु सेना (INDIAN AIR FORCE) के एयर शो ( AIR SHOW) को लेकर जारी की गयी निषेधाज्ञा

 

दिनांक 18.04.2025 से 20.04.2025 तक नामकुम थाना अंतर्गत आर्मी ग्राउण्ड के आस-पास के क्षेत्र में सभी प्रकार की मांस और मछली की दुकानों पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में अनुण्मडल पदाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत नामकुम थानान्तर्गत आर्मी ग्राउण्ड के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गयी है। जो दिनांक 18.04.2025 के प्रातः 06ः00 बजे से दिनांक 20.04.2025 के रात्रि 11ः00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 09ः45 बजे से 10ः45 बजे तक नामकुम थानान्तर्गत आर्मी ग्राउण्ड में भारतीय वायु सेना (INDIAN AIR FORCE) के एयर शो (AIR SHOW) का आयोजन किया गया है, जिसमें सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा हवाई करतब दिखाये जायेंगे। शो के दौरान मांस-मछली की दुकानों के रहने से पक्षियों के जमावड़े के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आर्मी ग्राउण्ड की 200 मीटर परिधि में मांस-मछली की दुकानों को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि पक्षियों का जमावड़ा न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।


April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views
April 17, 2025 | 544 Views