FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
मुख्य सचिव अलका तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई, राज्य के नए मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार, पदभार संभाला
September 30, 2025 | 313 Views
 मुख्य सचिव अलका तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई, राज्य के नए मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार, पदभार संभाला

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हो रही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर  प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली है।

मुख्यमंत्री ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती तिवारी ने सदैव ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया। उन्होंने राज्य प्रशासन को एक नई दिशा दी और प्रशासनिक परंपराओं को मजबूती दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभान्वित करती रहेंगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य सचिव  अविनाश कुमार को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री अविनाश कुमार की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता एवं प्रशासनिक अनुभव से राज्य प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा राज्य सरकार की विकास की योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आएगी।

इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, राज्य के नए विकास आयुक्त  अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव तथा  वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views
September 30, 2025 | 314 Views