FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
अवैध हथियारों के विरूद्ध कोडरमा पुलिस की बडी कार्रवाई, 04 देशी हथियारों के साथ एक आरोपित की गिरफ्तारी।
February 13, 2026 | 150 Views
अवैध हथियारों के विरूद्ध कोडरमा पुलिस की बडी कार्रवाई, 04 देशी हथियारों के साथ एक आरोपित की गिरफ्तारी।

 

 अनुदीप सिंह, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक महोदय, कोडरमा के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटैया के गजहड टोला में एक अनजान व संदिग्ध व्यक्ति दो दिनों से देखा जा रहा है, जो गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल में रात्रि को सोता है और किसी को भी अपना नाम व पता नहीं बता रहा है। इसके पास अवैध आग्नेयास्त्र होने की प्रबल संभावना है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए सूचना का सत्यापन एवं त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय कोडरमा द्वारा पु०अ०नि० सौरभ कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, सतगावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक सूचना स्थल गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल को बलों की सहायता से घेराबंदी कर विधिवत छापामारी की गयी, जिस कम में स्कूल की सीढी के नीचे सोये अवस्था में एक व्यक्ति को पकडा गया। जिसकी पहचान रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उर्फ राम ईश्वर प्रसाद, उम्र करीब 54 वर्ष, पिता स्व० रामबरत प्रसाद, साकिन मई, थाना काको ओ०पी० भेलावार, जिला जहानाबाद (बिहार) के रूप में हुई। पकडे गये व्यक्ति एवं उस स्थान की तलाशी ली गयी तो पकडे गये व्यक्ति के पास एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाईल बगैर सिम कार्ड लगा हुआ बरामद हुआ जबकि स्थान की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरा से कुल 04 सिंगल शॉट हथियार एवं 05 जिंदा गोली बरामद हुआ, जिसमें -

1. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 24 ईंच,

2. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 18.5 इंच, 3. लोहे का देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 22.2 ईंच,

4. लोहे का देशी रायफल जिसकी कुल लंबाई 24 ईंच

5. जिंदा कारतुस 05 पीस (जिसमें हरेक कारतुस के पेंदे पर 8MM-KF अंकित)

उक्त बरामद हथियारों के संबंध में पकडे गये व्यक्ति द्वारा कोई बैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जबाब दिया।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद सभी हथियारों को जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पकडे गये व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों के साथ पकडे गये व्यक्ति से गहराई से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बतलाया गया कि शादी के बाद रामगढ में परिवार सहित किराये के मकान में रहते थे तथा मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे। लेकिन मजदूरी से खर्चा नहीं चल रहा था। इसी बीच नालंदा जिले के जैयतीपुर निमडा के रहने वाले व्यक्ति कौशल से संपर्क हुआ। जिससे नये व पुराने हथियार खरीदकर बिक्री करने लगे। इसी बीच सतगावां-गोविंदपुर क्षेत्र में हथियार की बिकी के लिए कौशल से 04 हथियार एवं 05 जिंदा गोली खरीदे जिसे एक प्लास्टिक के बोरा में छुपाकर ग्राम कटैया के गजहड टोला, सतगावां आ गये। यहाँ आकर ग्प्रम कटैया के गजहड टोला में स्थित सरकारी विद्यालय में रहने लगे। गॉव के किसी आदमी के द्वारा अपने घर में रहने नहीं दिया गया, इसलिए रात को विद्यालय की सीढी के नीचे सोते थे तथा वहीं बोरा में लिपटे हथियारों को साथ में रखते थे। दिन में हथियारों को जंगल में छुपा देते थे। फिर रात्रि होने पर हथियार सहित विद्यालय आते थे एवं रात्रि में विद्यालय की सीढी के नीचे छुपकर सो जाते थे। इस संबंध में सतगावां थाना कांड सं0 14/26, दिनांक 12.02.26 धारा 25 (1-बी) ए/26 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा इस कांण्ड के आरोपी के अन्य सहयोगियों / सदस्यों का पता लगाया जा रहा है एवं गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है तथा आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों पूर्ण नियंत्रण हेतु सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त -

1. रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उर्फ राम ईश्वर प्रसाद, उम्र करीब 54 वर्ष, पिता स्व० रामबरत प्रसाद, साकिन मई, थाना काको ओ०पी० भेलावार, जिला जहानाबाद (बिहार)।

बरामद / जप्ती :-

1. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 24 ईंच,

2. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 18.5 ईंच,

3. लोहे का देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 22.2 इंच,

4. लोहे का देशी रायफल जिसकी कुल लंबाई 24 ईंच

5. जिंदा कारतुस 05 पीस (जिसमें हरेक कारतुस के पेंदे पर 8MM-KF अंकित)

6. आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाईल-1

गिरफ्तार अभियुक्त रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव का आपराधिक इतिहास :-

1. बराबर टूरिज्म (बिशुनगंज ओ०पी०, जिला जहानाबाद, बिहार) थाना कांड सं0 07/20, दिनांक 09.02.20 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम एवं धारा 10/11/13 यू०ए०पी०ए० ।

छापामारी दलः-

1. पु०अ०नि० सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी, सतगावां थाना।

2. पु०अ०नि० बमबम कुमार, थाना प्रभारी, ढाब थाना।

3. सशस्त्र बल, सतगावां थाना।


February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views
February 13, 2026 | 151 Views