FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
नक्सल विरोधी अभियान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
August 2, 2025 | 163 Views
नक्सल विरोधी अभियान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

सरायकेला-खरसावॉ।  पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावॉ को 2 अगस्त को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है। जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 एवं एस0एस0बी0 का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए

दिनांक-02.08.2025 को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया।


 संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-02.08.2025 को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये स्टील के कन्टेनर में रखा हुआ चावल का प्लास्टिक 05 पैकेट (बैग) में अमोनियम नाईट्रेट पाउडर-125 कि0ग्रा0 (प्रत्येक पैकेट 25 कि0ग्रा0) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 
अभियान दलः-
1.    सरायकेला-खरसावॉ पुलिस।
2.    चाईबासा पुलिस।
3.    झारखण्ड जगुआर।
4.    सी0आर0पी0एफ0।
5.    एस0एस0बी0।


August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views
August 2, 2025 | 164 Views