FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
एन‌ईपी के सभी सत्रों देरी से संचालित, छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित :- अध्यक्ष सोयेब अख्तर
October 6, 2025 | 302 Views
एन‌ईपी के सभी सत्रों देरी से संचालित, छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित :- अध्यक्ष सोयेब अख्तर

बरहरवा । सोमवार को साहिबगंज जिला अंतर्गत बीएसके महाविद्यालय में एनएसयूआई साहेबगंज जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट की उपस्थिति में एवं एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष सोयेब अख्तर के नेतृत्व में प्राचार्य द्वारा सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया। जिसका विषय वस्तु NEP के सत्रों में देरी के कारण कई सारी समस्याएं आ रही है इसके समाधान हेतु पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। 

1. यूजी सेमेस्टर-1 सत्र- 2024-28 NEP की परीक्षा संपन्न हुए 4 महीने बीत चुके हैं, परंतु अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। 
2. यूजी सेमेस्टर-1 सत्र- 2024-28 परीक्षा में यूजी सेमेस्टर-1 सत्र- 2022-26 एवं यूजी सेमेस्टर-1 सत्र- 2023-27 के अनुत्तीर्ण/ प्रमोटेड विद्यार्थी भी शामिल हुए थे। परंतु यूजी सेमेस्टर-1 सत्र- 2024-28 NEP परिणाम में देरी के कारण सेमेस्टर-3 सत्र- 2023-27 के साथ परीक्षा प्रपत्र नहीं भर पा रहे हैं। 
3. यूजी सेमेस्टर-4 सत्र- 2022-26 प्रायोगिक परीक्षा जल्द से कराई जाए एवं परीक्षा परिणाम भी प्रक्रिया भी जल्द से शुरू कराई जाए।
4. NEP के सभी सत्र देरी से चल रहे हैं। जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति लेने से वंचित हो जा रहे हैं। एवं समय पर सत्र पूरा न होने के कारण भविष्य में कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यूजी सेमेस्टर-5 सत्र- 2022-26 के विद्यार्थियों को ई कल्याण छात्रवृत्ति शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति भरना था, परंतु विश्वविद्यालय के लापरवाही के कारण सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह गये। 
5. वर्तमान में ओल्ड कोर्स यूजी सेमेस्टर -4,5 एवं 6 की परीक्षा प्रपत्र भरी जा रही है। परंतु कई ऐसे विद्यार्थी है जो तीनों सेमेस्टर में प्रमोटेड है। लेकिन उन्हें किसी एक अर्थात दो सेमेस्टर का ही परीक्षा प्रपत्र भरने की अनुमति मिल रही है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय क्या समाधान रखी है?? इसे सार्वजनिक किया जाए। समाचार पत्रों में प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय कह रही है कि यहां ओल्ड कोर्स का आखिरी मौका है, परंतु आधे से अधिक विद्यार्थी पूर्ण रूप से परीक्षा प्रपत्र नहीं भर पा रहे हैं।

 एवं कुलपति महोदय से अनुरोध किया कि उपरोक्त सभी मांगों पर अभिलंब ध्यान दिया जाए एवं त्वरित इसका समाधान किया जाए।

एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष सोयेब अख्तर ने बताया कि सभी सत्र देरी से चल रहे हैं। जिसके कारण छात्रों को आने वाले भविष्य में कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ती है एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए छात्रवृत्ति का भी लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिससे छात्रों एवं अभिभावकों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। संथाल परगना का एकमात्र विश्वविद्यालय है, जिसमें अधिकतर ग्रामीण विद्यार्थियों अपने शैक्षणिक योग्यता को पूरा करके जीवन सफल बनाने की कोशिश में है। परंतु विश्वविद्यालय के लापरवाही के कारण छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। समय पर शैक्षणिक सत्र पूरा न होने के कारण सबसे बड़ी समस्या उच्च शिक्षा एवं नौकरी का समय सीमा खत्म हो जाती है।

मौके पर बरहरवा नगर अध्यक्ष सत्यम कुमार यादव, एनएसयूआई सदस्य मो॰ जुनैद, मनोज कुमार रविदास, अमन कर्मकार, कोऐश शेख एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views
October 6, 2025 | 303 Views