FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
वाईफाई से युक्त होंगे राज्य के सभी सरकारी अस्पताल
July 9, 2025 | 187 Views
वाईफाई से युक्त होंगे राज्य के सभी सरकारी अस्पताल

रांची। राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा से युक्त करने का बड़ा फैसला लिया है। इस नई पहल के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सरकारी योजनाएं और अन्य डिजिटल सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकें। सरकार की ओर से बीएसएनएल द्वारा सभी अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम


स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें अस्पताल में प्रतीक्षा के दौरान उपयोगी जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी।

राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही चालू हो जाएगी यह सेवा

 अजय कुमार ने बताया कि 1 महीने के भीतर राज्य के सभी जिला अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा चालू हो जाएगी। 6 महीने के भीतर सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भी इस सुविधा से लैस कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “यह पहल मरीजों को एक डिजिटल सपोर्ट सिस्टम प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। अब अस्पताल परिसर में बैठकर भी लोग स्वास्थ्य पोर्टल्स, महत्वपूर्ण वेबसाइट्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे।

अस्पतालों में पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम

सरकार की यह योजना न केवल मरीजों की जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी, बल्कि अस्पतालों में पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने का कार्य करेगी।


July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views
July 9, 2025 | 188 Views