FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी की रोकथाम हेतु तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय एवं सहयोग की स्थापना हेतु बैठक हुई आयोजित
March 2, 2023 | 284 Views
मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी की रोकथाम हेतु तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय एवं सहयोग की स्थापना हेतु बैठक हुई आयोजित

साहेबगंज। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी की रोकथाम हेतु तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय एवं सहयोग की स्थापना हेतु बैठक आयोजित की गई।बैठक में मादक पदार्थो की खेती एवं तस्करी से संबंधित जॉइंट एक्शन प्लान पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस क्रम में ट्रेडर्स असोसिएशन को मादक दवा इस क्रम में उपायुक्त श्री यादव ने शराब दुकानों में सीसीटीवी इंस्टॉल है कि नहीं इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि सभी स्कूलों के समीप कोई मादक पदार्थ आदि की बिक्री नहीं हो रही है इसे सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा विद्यालयों के आसपास नियम अनुरूप सिगरेट आदि की बिक्री नहीं हो रही हो यह भी सुनिश्चित कराएं। बैठक के दौरान नशे के शिकार बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें रिहैबिलिटेशन केंद्र में डालने पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।इसी संबंध में पंचायत शहरी स्थानीय निकाय ने स्कूल के आसपास शराब दवा पदार्थ बेचने वाली मौजूदा संस्थानों की सूची पर चर्चा की गयी। वहीं कितने स्कूलों के समीप तंबाकू सिगरेट बेचने वाली दुकानों को स्कूल से कितनी दूर स्थानांतरित किया गया है इससे संबंधित चर्चा,बच्चों द्वारा किसी पदार्थ का उपयोग नहीं करने के लिए स्कूल में सीसीटीवी की जांच, अनुसूची एच बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, अनुसूची एक्स और एच दवाओं की बिक्री के लिए रजिस्टर का डिजिटलीकरण किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 और 78 पर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम, बच्चों में नशीली दवा और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के संबंध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन से पीड़ित बच्चों के इलाज नशा मुक्ति परामर्श और पुनर्वास पर चर्चा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के लिए सुरक्षा और सुरक्षा मैनुअल पर प्रशिक्षण और एनसीपीसीआर अधिनियम किशोरों के प्रावधानों पर प्रशिक्षण पर चर्चा आदि करते हुए उचित निर्देश दिए गए।बैठक में उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, सभी थाना प्रभारी, ड्रग इंस्पेक्टर, मेडिकल ऑफिसर, जिला उत्पाद अधीक्षक, नोडल पदाधिकारी एनसीसी/एनएसएस, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य संबंधित एनजीओ के सदस्य जूविनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।

March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views
March 2, 2023 | 285 Views