FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जमीन के मामले में एक व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली,अभियुक्त गिरफ्तार
December 28, 2025 | 244 Views
जमीन के मामले में एक व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली,अभियुक्त गिरफ्तार

गोड्डा । 26 दिसंबर 2025 को संध्या में महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम कमरगामा में एक महिला पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के द्वारा घटना की गंभीरता को लेकर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महागामा के नेतृत्व में जाँच व छापामारी दल का गठन किया गया। जाँच के क्रम में पाया गया कि जमीन के खरीद बिक्री के विवाद को लेकर अनोज ब्रहम पे० स्व० चौरासी ब्रहम ग्राम कमरगामा, थाना- महागामा, जिला- गोड्डा के द्वारा शिव कुमारी देवी पति स्व० लक्ष्मण प्रसाद ब्रहम ग्राम कमरगामा, थाना महागामा, जिला गोड्डा वर्तमान पता- NHS 256/644 ऊर्जानगर थाना महागामा जिला गोड्डा को पिछे से देशी कट्टा से गोली मारी गई, जिसमें गोली पीड़िता के पिठ को छूते हुए निकल गया। जिसके बाद पीड़िता शिव कुमारी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर महागामा थाना काण्ड सं0-246/2025, दिनांक-26.12.2025 धारा-109, 351 (2), 351(3), 352, 61(2), 3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट तीन प्राथमिकी अभियुक्त तथा अज्ञात के विरूद्ध काण्ड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। सूचना के आधार पर मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त अनोज ब्रहम को उसके मामा के घर ग्राम- अम्बा, थाना- ललमटिया, जिला-गोड्डा से गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर काण्ड में प्रयोग किया गया एक देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली एवं एक खोखा बरामद किया गया है। काण्ड के अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों के काण्ड में संलिप्तता का जाँच करते हुए छापामारी किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है जिसे आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता -
1. अनोज ब्रहम उम्र 39 वर्ष पे० स्व० चौरासी ब्रहम ग्राम कमरगामा, थाना- महागामा, जिला- गोड्डा।

जप्त सामानों की विवरणी -
1. देशी कट्टा - 01
2. जिन्दा कारतूस - 01
3. फायर किया हुआ गोली का अग्रभाग (पैलेट)- 01
4. खोखा - 01

छापामारी टीम में शामिल सदस्यों का पद एवं नाम
1. अनु०पु०पदा० महागामा चन्द्र शेखर आजाद
2. थाना प्रभारी महागामा पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल
3. थाना प्रभारी ललमटिया पु०अ०नि० रौशन कुमार सिंह
4. पु०अ०नि० जुगनु महथा
5. पु०अ०नि० रोमा कुमारी
6. स०अ०नि० खालिद अहमद खान
7. स०अ०नि० राकेश कुमार सिंह
8. थाना सशस्त्र बल महागामा
9. थाना सशस्त्र बल ललमटिया


December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views
December 28, 2025 | 245 Views