FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
लावारिस जाइलो गाड़ी से भारी मात्रा में नगद रूपये बरामद
August 20, 2025 | 828 Views
लावारिस जाइलो गाड़ी से भारी मात्रा में नगद रूपये बरामद

पलामू । पुलिस अधीक्षक , पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग का संदिग्ध जाइलो वाहन डालटनगंज से पांकी की ओर जा रहा है। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी पांकी राजेश रंजन द्वारा सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम तेतराई बलियारी मोड़ के पास उक्त संदिग्ध लाल रंग की जाइलो गाड़ी (रजि. सं.– CG14B-5999) खड़ी पाई गई। आसपास पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी काफी देर से वहीं खड़ी है, किन्तु किसी व्यक्ति को नहीं देखा गया। गाड़ी लॉक स्थिति में थी। तत्पश्चात गाड़ी को टोचन कर थाना लाया गया।

 दिनांक 20.08.2025 को पुलिस निरीक्षक पांकी अंचल की उपस्थिति में गाड़ी का लॉक तोड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में गाड़ी की बीच की सीट के नीचे एक झोले में रखे गए विभिन्न प्लास्टिक पैकेटों में नगद रूपये की गड्डियाँ बरामद हुईं। बरामदगी की प्रक्रिया वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराते हुए की गई। सीएसपी पांकी से नोट गिनने की मशीन मंगवाकर गिनती की गई, जिसमें कुल 46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र) पाया गया।

गाड़ी की आगे की डिक्की से वाहन का इंश्योरेंस एवं आर.सी. कार्ड भी बरामद किया गया है।

नगद की विवरणी इस प्रकार है –

1. 500 × 8976 = 44,88,000/-

2. 200 × 509 = 1,01,800/-


3. 100 × 301 = 30,100/-
कुल = ₹46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र)

 


August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views
August 20, 2025 | 829 Views