FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 16 I.E.D पुलिस ने किया बरामद
July 7, 2025 | 158 Views
सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 16 I.E.D पुलिस ने किया बरामद

चाइबासा। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को दिनांक-06.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के दलभंगा ओ०पी० के सीमावत्ती जंगली पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावाँ पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-07.07.2025 को टोकलो थाना के अन्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।

संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरानदिनांक-07.07.2025 को टोकलो थानान्तर्गत कोटसोना एवं लांजी के जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-16 I.E.D (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि०लो० ग्राम) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संबध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

 


July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views
July 7, 2025 | 159 Views