FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले से 11 खिलाड़ी शामिल
January 18, 2024 | 702 Views
राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले से 11 खिलाड़ी शामिल

साहेबगंज। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित एस.जी.एफ.आई.राष्ट्रीय विधालय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिले से 11 खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। जिनका प्रशिक्षण 16 जनवरी से 22 जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है।**★जिसमें बालक अंडर 14 आयु वर्ग मेंमध्य विद्यालय कोदरजन्ना के कृष्णा कुमार,बालिका अंडर 14 आयु वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पोखरिया , साहेबगंज की पूजा एक्का, गौरी मल्होत्रा, कोमल कुमारी, अनामिका कुमारी एवम अंडर 19 आयु वर्ग में +2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना की ममता कुमारी,आरती कुमारी, रिया कुमारी ,सुलेखा कुमारी रेखा कुमारी,लक्ष्मी कुमारीभाग ले रही हैं।* *★कबड्डी विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत बालक अंडर 14 आयु वर्ग में कृष्णा कुमार 24 से 28 जनवरी तक रांची में आयोजित 67वी राष्ट्रीय विधालय अंडर 14 बालक कबड्डी प्रतियोगिता एवम आगामी 67वी राष्ट्रीय विधालय अंडर 14 एवम 19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जिले एवम राज्य का झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज्ञातब्य हो खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम बालिका अंडर 14 एवम अंडर 19 आयु वर्ग में विजेता बनी थी। उपायुक्त श्री राम निवास यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी.दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक.राजेश पासवान ,डी.एस.ओ राजेश कुमार चौधरी,अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव,जिला ओलंपिक संघ सह कबड्डी के अध्यक्ष राजेश कुमार,सचिव माधव चंद्र घोष,कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार, सूमना राय,कबड्डी सचिव मनोज कुमार,खेल विभाग के कोच योगेश यादव,अशोक कुमार ,खेल शिक्षक बिरेन्द्र कुमार,बमबम कुमार,आदित्य कुमार,सोने लाल मंडल, नवनीत कुमार सोनू समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views
January 18, 2024 | 703 Views