FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
आईजी माइकलराज एस ने प्रेस वार्ता गिनाई झारखंड पुलिस की मासिक उपलब्धि
August 29, 2025 | 122 Views
आईजी माइकलराज एस ने प्रेस वार्ता गिनाई झारखंड पुलिस की मासिक उपलब्धि

रांची। पुलिस मुख्यालय सभागार पुलिस महानिरीक्षक डॉ माईकलराज ने प्रेस वार्ता कर  झारखंड पुलिस के कार्यों से संबंधित झारखण्ड राज्य में माह जुलाई-2025 में सड़क सुरक्षा एवं अन्य से संबंधित उपलब्धियाँ  गिनाई गई।

1. सड़क सुरक्षा से संबंधित विवरणी :-
 
• सड़क सुरक्षा का उद्देश्यः- सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, जागरूकता अभियान (स्कूल, कॉलेज, शहर-बाजार में), तथा दुर्घटना आँकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।

 *• सड़क सुरक्षा हेतु मुख्य कार्यः-* मासिक सड़क दुर्घटना आँकड़ों का संग्रहण व विश्लेषण करना, जागरूकता फैलाना, First Aid Kit, GPS Map Camera Lite App आदि का उपयोग, Black Spots की पहचान और सुधार, MV-I, MV-II के तहत कार्रवाई, Supreme Court Road Safety Committee के निर्देशों का पालन, eDAR/iRAD प्लेटफॉर्म पर कार्य करना, आदि।

  सड़क सुरक्षा की मुख्य उपलब्धियाँ (माह जुलाई-2025) 


1. जागरूकता अभियान के तहत कुल 94,823 लोगों को जागरूक किया गया।
2. 267 पुलिस अधिकारियों / कर्मियों को First Aid Kit का प्रशिक्षण दिया गया।
3. 288 पुलिस अधिकारियों / कर्मियों के मोबाईल में GPS Map Camera Lite App इंस्टॉल किया गया।
4. 1284 पुलिस अधिकारियों / कर्मियों को eDAR/iRAD का प्रशिक्षण दिया गया।

*सड़क सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा M.V. Act के तहत की गई कार्रवाई (माह जुलाई-2025) की विवरणीः-*

1. बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल-1,21,950 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
2. बिना ड्राईविंग लाइसेंस के 2499 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
3. बहुत तेज गति से वाहन चलाने वाले कुल-2515 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
4. लाल संकेत को पार करने वाले कुल-1776 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
5. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करने वाले कुल-276 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
6. गलत दिशा में वाहन चलाने वाले कुल-220 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
7. नशे में वाहन चलाने वाले कुल-185 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
8. क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले कुल-536 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
9. सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कुल-1585 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
10. दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे यात्री द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण कुल-2093 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

*माह जुलाई-2025 में झारखण्ड राज्य में सड़क दुर्घटना के कारण मृतकों की कुल संख्याः-280 है (जिसमें मुख्य रूप से जिला राँची में-39, हजारीबाग में-28, सरायकेला में-26, दुमका में-21, गिरिडीह में-19)।*

 *2. नक्सल अभियान से संबंधित कार्रवाई (माह जुलाई-2025) :-*
 *• बरामदगी :-* माह जुलाई में राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए झारखण्ड पुलिस द्वारा नक्सलियों से कुल 10 हथियार (पुलिस से लुटा गया हथियार 05 जिसमें 02 ए0के0-47 रायफल, 02 इंसास रायफल एवं 01 एस०एल०आर० एवं देशी हथियार-05) एवं गोली-544 बरामद किया गया। साथ ही 35,02,500/- (पैतिस लाख दो हजार पाँच सौ) रूपये लेवी की राशि की बरामदगी की गयी। इसके साथ ही 18,020 डेटोनेटर बरामद किया गया एवं 05 बंकर को ध्वस्त किया गया तथा नक्सलियों द्वारा बिछाये गये 95 आई०ई०डी० को बरामद कर विनिष्ट किया गया।
दिनांक-27.07.2025 को चाईबासा जिला के कराईकेला थाना अन्तर्गत चाईबासा जिलाबल, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान वनग्राम उलीबेड़ा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में जमीन के अंदर एक फिट गहराई में गाड़ा हुआ 02 टिन का डब्बा बरामद किया गया, जिसमें 500 रूपये के कुल-6998 नोट जिसका कुल कीमत 34,99,000/- (चौंतीस लाख निन्यानबे हजार रुपये) रूपये बरामद किया गया।
 
• गिरफ्तारी :- माह जुलाई में राज्य में कुल-28 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रवीन एक्का AC (JJMP) की गिरफ्तारी की गई है।

  आत्मसमर्पण :- माह जुलाई में 05 लाख का ईनामी नक्सली लवलेश गंझू उर्फ लोकेश गंझू SZC (JJMP) ने दिनांक-15.07.2025 को लातेहार जिला में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं।                                                                             

 मुठभेड़ :- अभियान के दौरान वर्ष-2025 के माह-जुलाई में पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में 04 नक्सली मारे गये, जिसमें दिनांक-16.07.2025 को (1) कुंवर माझी उर्फ शहदेव मांझी उर्फ सडे SZC CPI (Mao)- 05 लाख का ईनामी, एवं दिनांक-26.07.2025 को (2) दिलीप लोहरा उर्फ दिपक लोहरा (JJMP), (3) समुंद्र लोहरा (J.JMP), (4) सुनिल मुण्डा (JJMP) एवं बलदेव मांझी (माओवादी संगठन) शामिल हैं।

 3. साईबर अपराध एवं प्रतिबिम्ब ऐप से की गई कार्रवाई

माह-जुलाई 2025 में साईबर अपराध से संबंधित कुल 108 काण्ड प्रतिवेदित हुए हैं। इन काण्डों में कुल-38 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-78 मोबाईल फोन, 97 सिम कार्ड, 24 ए०टी०एम कार्ड, 03 विभिन्न बैंकों के पासबुक, 06 विभिन्न बैंको के चेकबुक, 01 लैपटॉप, 01 बाइक के साथ कुल 1,82,000/- (एक लाख बिरासी हजार) रूपये नगद बरामद किया गया।
* माह-जुलाई 2025 में NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) अन्तर्गत डायल-1930 साईबर हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से कुल शिकायत-2073 दर्ज किये गये जिसमें कुल 2.19 करोड़ रूपये फ्रीज तथा न्यायालय के माध्यम से वादी के खातें में कुल-32,27,378/- (बत्तीस लाख सताईस हजार तीन सौ अव्हत्तर) रूपये वापस कराया गया।
* माह-जुलाई 2025 में साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिम्ब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में कुल-04 काण्ड प्रतिवेदित किया गया। इन काण्डों में कुल-11 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-11 मोबाईल फोन, 11 सीम कार्ड बरामद किया गया।

 *4. माह-जुलाई 2025 में अपराध नियंत्रण से संबंधित विवरणी*
* कुल वारंट निष्पादन की संख्या :-7298
* कुल गिरफ्तारी की संख्या :-2333
* कुल जप्त वाहनों की संख्या :-171
* कुल हथियार की संख्या :-82
* कुल गोली की संख्या :-354

 *5. माह-जुलाई 2025 में महिला के विरूद्ध अपराध पर की गई कार्रवाई से संबंधित विवरणी*
* ITSSO (Investigation Tracking System For Sexual Offences) में 60 दिनों के अन्दर कुल निष्पादित कांडों की संख्या :-278                      

 *6. महत्वपूर्ण अपराध से संबंधित कार्य :-* 
* पलामू जिला के पिपराटांड़ थाना अन्तर्गत अवैध डोडा तस्करी के विरूद्ध पलामू पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक-25.07.2025 को कुल-08 अभियुक्तों को 03 क्विंटल से अधिक डोडा के साथ एवं 33,00,000/- (तेंतीस लाख) रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।

* दिनांक-18.07.2025 को बोकारो जिला के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका उद्भदन करते हुए बोकारो पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में छापामारी करते हुए कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से कांड में लूटा गया 34,00,000/- (चौतीस लाख) नगद रूपये, कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं चारपहिया वाहन, 03 मोबाईल फोन एवं सीम बरामद किया गया।

* चतरा जिला के गिद्धौर थाना अन्तर्गत चतरा पुलिस द्वारा अवैध अफीम का क्रय-विक्रय करते हुए 02 अभियुक्तों को 23 कि०ग्रा० अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

* सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना काण्ड सं0-210/25, दि०-08.07.2025 जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर से सामान चोरी करने के मामलें में काण्ड दर्ज कराया गया था। सरायकेला पुलिस द्वारा उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए कुल-06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घर से चुराये गए सोने का आभूषण (मूल्य करीब 08 लाख रूपये), चाँदी का आभूषण (मूल्य करीब 62 हजार रूपये) एवं मारूति अल्टो कार (मूल्य करीब 3.23 लाख रूपये) बरामद किया गया।

 दिनांक-13.07.2025 को बोकारो जिला के शहरी क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल चोर गिरोह के 04 अभियुक्तों को बोकारो पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर चोरी किये गये कुल-07 मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। दिनांक-21.07.2025 एवं 24.07.2025 को साहेबगंज पुलिस द्वारा मानव तस्करी के मामलें में नई दिल्ली से कुल 14 नाबालिक लड़कियों को बरामद किया गया।

गुमला थाना काण्ड सं0-206/25, दि0-02.07.2025 में गुमला पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को 29gm ब्राउन शुगर एवं 10,48,700/- (दस लाख अड़तालिस हजार सात सौ) रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।

गुमला थाना काण्ड सं0-209/25, दि0-04.07.2025 में गुमला पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 12,240 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।

राँची जिला के नामकुम थाना काण्ड सं0-217/25, दि०-15.07.2025, जिसमें अभियुक्तों द्वारा पावर हाउस में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए कुल-09 अभियुक्तों को डकैती में लूटे गए समान एवं औजार, 09 मोबाईल फोन के साथ काण्ड में प्रयुक्त टेंम्पू को बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।
                                                                                  
राँची जिला के चुटिया थाना काण्ड सं0-187/25, दि०-30.07.2025, जिसमें अभियुक्तों द्वारा स्कूली छात्रा का अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था, उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए कुल-05 अभियुक्तों को 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा गोली, 01 खोखा, 01 बड़ा चाकु, 02 मोबाईल फोन एवं 5200/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

लोहरदगा जिला के लोहरदगा थाना काण्ड सं0-116/25, दि0-13.07.2025 में लोहरदगा पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोर गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया एवं उनके निशानदेही पर चोरी किये गये कुल-07 मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।

 पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र अन्तर्गत जाली नोट का धंधा करने एवं जाली नोट छापने वाले गिरोह के विरूद्ध पाकुड़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल-03 अभियुक्तों को जाली नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन, जाली नोट छापने वाला सफेद पेपर, 7100/-रूपये, 02 मोटरसाईकिल, 03 मोबाईल फोन एवं अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।

                 महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के नेतृत्व में झारखण्ड पुलिस, राज्य को अपराध एवं उग्रवाद से मुक्ति दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। झारखण्ड पुलिस आम नागरिकों के समस्त समस्याओं के निराकरण एवं बेहतर समाज निर्माण करने हेतु लगातार अग्रसर है।

 


August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views
August 29, 2025 | 123 Views