FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
रांची से दो मासूम बच्चे लापता, पुलिस की जांच तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख रु
January 11, 2026 | 1106 Views
रांची से दो मासूम बच्चे लापता, पुलिस की जांच तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख रु

रांची । राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो मासूम बच्चे लापता हो गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। लापता बच्चों की पहचान अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चे दिनांक 2 जनवरी 2026 से लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे धुर्वा क्षेत्र के धुर्वा थाना अंतर्गत मल्लार कोचा, जगन्नाथपुर मंदिर के पास के रहने वाले हैं। बच्चों के पिता का नाम सुनील कुमार राय है। परिवार ने बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ये दोनों बच्चे कहीं दिखाई दें तो तुरंत संपर्क करें। बच्चों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2,00,000 (दो लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

वही रांची पुलिस मामले में SIT गठन दोनों बच्चे को तलाश कर रही है. बिहार, झारखंड के सभी जिलों में सघन जांच अभियान जारी है

किसी को भी जानकारी मिले तो  संपर्क नंबर पर जानकारी दे :

पिता – सुनील कुमार राय: 9006252194
DSP हटिया: 7759041339
धुर्वा थाना: 9771333475


January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views
January 11, 2026 | 1107 Views