FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
तीन दिवसीय 5वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन का रविवार को हुआ सफल समापन, विकास एजेंडे पर झारखंड की मजबूत प्रस्तुति
December 28, 2025 | 172 Views
तीन दिवसीय 5वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन का रविवार को हुआ सफल समापन, विकास एजेंडे पर झारखंड की मजबूत प्रस्तुति

नई दिल्ली/रांची:- नई दिल्ली में (26 से 28 दिसंबर) तक आयोजित तीन दिवसीय   मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन का आयोजन “विकसित भारत के लिए मानव पूंजी” की थीम पर किया गया, जिसका उद्देश्य भारत की जनसंख्या को कुशल, उत्पादक और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के रूप में विकसित करना रहा।

सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धि ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच खुले संवाद और संरचित सहयोग को सशक्त बनाना रहा। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र–राज्य साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

मानव पूंजी विकास पर केंद्रित इस सम्मेलन में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा, खेल एवं पाठ्येतर गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ। ‘विकसित भारत’ की थीम के तहत जनसंख्या को जनसांख्यिकीय लाभांश के बजाय सशक्त मानव पूंजी के रूप में विकसित करने पर ज़ोर दिया गया। चर्चाओं का फोकस कौशल, उत्पादकता, नवाचार और रोज़गार क्षमता बढ़ाने वाले तंत्रों पर रहा, ताकि समावेशी, सतत और भविष्य-उन्मुख जन-केंद्रित विकास को बढ़ावा मिल सके।

सम्मेलन के दौरान शासन सुधार, प्रशासनिक दक्षता और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर भी गहन मंथन किया गया।

झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव अविनाश  कुमार,अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, योजना एवं विकास विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार तथा विशेष सचिव श्री राजीव रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की ।

सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह सम्मेलन देश की प्रशासनिक  व्यवस्था को अधिक सक्षम, समन्वित और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 


December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views
December 28, 2025 | 173 Views