FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
सिंह मोड़ की सड़कें जर्जर, कई इलाकों में सप्लाई पानी ही नहीं
January 24, 2026 | 158 Views
सिंह मोड़ की सड़कें जर्जर, कई इलाकों में सप्लाई पानी ही नहीं

(रांची ऋषभ राजा ) रांची शहर का सिंह मोड़ इलाका तेजी से विकसित हो रहा है . लेकिन, इस विकास में नगर निगम की बुनियादी सुविधाएं नगण्य हैं . वार्ड 51 में रहने वाली 50 हजार से अधिक आबादी जर्जर सड़कों, ट्रैफिक जाम, फुटपाथ पर अतिक्रमण, जलजमाव और सुरक्षा की कमी से रोज जूझ रही है . कई इलाकों में गंभीर जलसंकट की स्थिति है टैक्स देने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है .

रांची का सिंह मोड़ क्षेत्र, जो वार्ड 51 का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां आवासीय कॉलानियां तेजी से बस रही हैं. यहां विकास नगर, हेसाग, डॉन बॉस्को नगर समेत कई कॉलोनियों में रहने वाली 50 हजार से अधिक आबादी रोजमर्रा की जिंदगी में कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है . जर्जर सड़कें, खराब ड्रेनेज, अंधेरी गलियां, ट्रैफिक जाम, फुटपाथ पर अतिक्रमण, सप्लाई पानी की किल्लत, आवारा कुत्तों का आतंक और डॉन बॉस्को फील्ड में नशाखोरी जैसी समस्याएं यहां के निवासियों के जीवन कि परेशानियां बढ़ा दी हैं .  विकास नगर का रोड नंबर-2 तथा हेसाग बस्ती की अप्रोच सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं . गड्ढे, उखड़ी सतह और बारिश में जलजमाव के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है . दो साल पहले बने विकास नगर रोड नंबर-2 की सड़क फिर टूट चुकी है, लेकिन मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ . इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है . इसके अलावा क्षेत्र के कई हिस्सों में ड्रेनेज और नाली व्यवस्था भी बदहाल है. कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होती, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता है. हेसाग और विकास नगर में कई अप्रोच सड़कों पर नालियां बनी ही नहीं हैं . बारिश में जलजमाव से सड़कें कीचड़ से भरी पड़ी हैं . इससे घर से निकलना दूभर हो जाता है . हेसाग में नालियों पर स्लैब नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है . स्ट्रीट लाइटें लगी ही नहीं हैं . जबकि, लगी हुई लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं . महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है . अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं . डॉन बॉस्को फील्ड जैसे इलाकों में अंधेरा नशाखोरी और अपराध को बढ़ावा दे रहा है . वाहनों का दबाव बढ़ने पर लंबी कतारें लग जाती हैं. सड़क किनारे अवैध पार्किंग और बेतरतीब ऑटो-टेंपो संचालन से समस्या और गंभीर हो जाती है . स्कूल, अस्पताल और ऑफिस जाने वाले लोग समय की बर्बादी और मानसिक तनाव झेलते हैं . क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है . रात में झुंड सड़कों पर घूमते हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने से कतराते है . कई काटने की घटनाएं हुई हैं नगर निगम द्वारा नसबंदी और टीकाकरण अभियान नियमित न होने से समस्या बढ़ रही है . लोग सुबह-शाम टहलने से भी डरते हैं क्षेत्र में पाइपलाइन तो बिछी है, लेकिन पानी नहीं आता हैं इससे गर्मियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं .

 

 


January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views
January 24, 2026 | 159 Views