FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने किया अफसरों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित, सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान
January 26, 2026 | 215 Views
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने किया अफसरों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित, सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

(रांची ऋषभ राजा ) 26 जनवरी 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इसके बाद विभागों की ओर से तैयार की गई झांकियों की प्रदर्शनी निकाली गई. ये सभी झांकियां अलग-अलग विभागों की ओर से अपने विभाग से संबंधित जानकारियों को लेकर तैयार की गई. साथ ही सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई झांकी को 'रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन' विषय पर प्रदर्शित किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डीजीपी समेत तमाम पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सेना दल में सीआरपीएफ प्लाटून को पहला, आईटीबीपी प्लाटून को दूसरा और डोगरा रेजिमेंट प्लाटून को तीसरा स्थान का अवॉर्ड दिया गया. इसके साथ ही झांकियों के प्रदर्शन में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को पहला स्थान, संस्कृत शिक्षा विभाग को दूसरा स्थान और विद्यालयी शिक्षा विभाग को तीसरा स्थान दिया गया है. अवॉर्ड वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. लगातार तीसरी बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है.

गणतंत्र दिवस- 2026 के मौके पर राज्यपाल ने सचिवालय के 4 अधिकारियों और 6 पुलिस कर्मियों को राज्यपाल उकृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया. सचिवालय के डॉ. नीरज सिंघल, सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, प्रभाग अधिकारी आलोक कुमार सिंह, समीक्षा अधिकारी राकेश सिंह असवाल को सम्मानित किया गया.

राज्यपाल ने इन पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित:

यशपाल सिंह, निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ, देहरादून.नरोत्तम बिष्ट, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ, देहरादून.देवेंद्र कुमार, आरक्षी 21 नागरिक पुलिस एसटीएफ, देहरादून.भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, मुख्य आरक्षी एसटीएफ, कुमाऊं.सुनील कुमार, अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, पौड़ी गढ़वाल.सुनील रावत, मुख्य आरक्षी 114 नागरिक पुलिस, देहरादून.

इस साल 26 जनवरी के मौके पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से जो झांकी तैयार की गई थी, उस झांकी में राज्य के 25 साल पूरे होने पर जो रजत उत्सव मना रहे हैं, उस थीम पर तैयार की गई थी. इसके साथ ही राज्य की जो आर्थिकी विकास दर है, उसको भी दिखाया गया था. प्रदेश में आर्थिक के जो प्रमुख स्तंभ योग, आयुर्वेद, पर्यटन है, उसको भी इस झांकी में समाहित किया गया था. लगातार तीसरी बार सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है.


January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views
January 26, 2026 | 216 Views